वर्तमान परिदृश्य में ब्लॉग लेखन द्वारा विज्ञान संचार। - बी एस पाबला

हिन्दी भाषा के माध्यम से, भारत में विज्ञान की सार्वजनिक समझ बढ़ाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पिछले दो दशकों के भीतर विज्ञ...

हिन्दी भाषा के माध्यम से, भारत में विज्ञान की सार्वजनिक समझ बढ़ाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पिछले दो दशकों के भीतर विज्ञान संचार गतिविधियों में तेजी लाई गई है. आजाद भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक विविध समाज को वैज्ञानिक सोच व वैज्ञानिक दृष्टि से जागरूक लोगों वाले राष्ट्र में बदलने का विचार हमेशा ही प्राथमिकता में रखा ही जाना चाहिए। बदलते परिवेश में परम्परागत माध्यमों के साथ-साथ नई तकनीकों को भी शामिल किए जाने की संभावनाओं के बीच हिन्दी ब्लॉग लेखन एक सशक्त दावेदार बन कर उभरा है।

इतिहास व प्रयास
भारत की अपनी एक प्रभावशाली वैज्ञानिक धरोहर है। प्राचीन काल से भारतीय उप महाद्वीप में वैज्ञानिकों द्वारा गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा और भौतिक विज्ञान के रूप में अनेक अनुसंधान किये गए है. किन्तु दुर्भाग्यवश इस वैज्ञानिक ज्ञान और आम आदमी के बीच बनी खाई एक उल्लेखनीय अन्तर बनाए हुए है। भारत के विज्ञान लेखकों द्वारा आम जनता तक पहुँचने के लिए समयानुसार, संचार के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। प्रिंट माध्यमों में सरकार, कई राष्ट्रीय-क्षेत्रीय समाचार पत्रों, लोकप्रिय और तकनीकी वैज्ञानिक पत्रिकाओं के अलावा साप्ताहिक विज्ञान पृष्ठों का प्रकाशन नियमित रहा है। आम लोगों तक विज्ञान को पहुंचाने के लिए सन 1915 से विज्ञान परिषद द्वारा लोकप्रिय हिन्दी पत्रिका ‘विज्ञान’ का प्रकाशन किया जा रहा है। आजादी के बाद, अनेक सरकारी एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए किए गए प्रयासों में हिन्दी की मासिक ‘विज्ञान प्रगति’, अँग्रेजी की ‘साईस रिपोर्टर’ तथा उर्दू की त्रैमासिक ‘साईस की दुनिया’ उल्लेखनीय हैं।

दुर्भाग्य से, ऐसे संकेत मिलते हैं कि प्रिंट मीडिया में विज्ञान के प्रति रुचि घटती जा रही है। परंपरागत समाचार माध्यमों की संख्या घटी है। उदाहरण के लिए बेहद लोकप्रिय रही अंग्रेजी पत्रिका ‘साईस टुडे’, ‘साईस डाईजेस्ट’ आदि का प्रकाशन बंद हो चुका है। यदि कोई ना माने तो यह निश्चित है कि कम से कम विज्ञान के लिए समाचार पत्रों में विज्ञान के समाचारों की संख्या घटी है।

श्रव्य दृश्य माध्यम में विज्ञान आधारित 144 कड़ियों वाला रेडियो धारावाहिक –मानव का विकास, 90 के दशक में आकाशवाणी व NCSTC के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम में एक साथ 80 से अधिक रेडियो स्टेशनों से 18 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया गया था। यह लाखों स्कूली बच्चों में बेहद लोकप्रिय था। कई टेलीविजन चैनल भी वर्षों से विज्ञान कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं।

जहां प्रचलित माध्यमों की सीमाएं हैं वहाँ सफलतापूर्वक समाज में क्षेत्रों तक पहुँचने के लिए संचार के परंपरागत साधनों जैसे कठपुतली, नुक्कड़ नाटक, मंच प्रदर्शन, लोक गीत और नृत्य आदि का प्रयोग किया जाता है। वे केवल मनोरंजक नहीं हैं, बल्कि दो तरह से संचार प्रदान करते हैं और लागत लगभग कुछ नहीं हैं। जहाँ, साक्षरता का स्तर और पहुंच की सीमा के चलते प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की अपनी विवशता है इस तरह के लोक माध्यम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विज्ञान संचार के प्रभावी परस्पर-संवाद वाले माध्यमों में विज्ञान प्रदर्शनियाँ, मेले, सेमिनार, कार्यशालायें, व्याख्यान, वैज्ञानिक पर्यटन, सम्मेलन और वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न सॉफ्टवेयर बेहद अच्छे परिणाम देते हैं।

ऐसे ही कुछ सरकारी प्रयासों में, 1980 में विज्ञान संचार को भारत की छठी पंचवर्षीय योजना में प्रमुखता दी गई थी, और दो साल बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार (NCSTC) की स्थापना हुई. विज्ञान लेखन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विज्ञान राइटर्स एसोसिएशन (ISWA) का गठन 1985 में हुया।

सीमायें व आशा
पश्चिमी देशों में औद्योगिक क्रांति के बाद विज्ञान संचार गतिविधियों के स्तर में नाटकीय वृद्धि हुई है. कुछ मायनों में, वर्तमान में भारत भी ऐसी ही परिस्थितियों से गुजर रहा है. विश्व शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर होते भारत में प्रौद्योगिकी व वैज्ञानिक गतिविधियों में भी वृद्धि होनी अवश्यंभावी है। विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में सिरमौर होना इस देश की वैज्ञानिक जागरूकता का सबूत है. इसी तारतम्य में औद्योगिक भारत द्वारा विज्ञान संचार को लोकप्रिय बनाने की सख्त आवश्यकता है। अब वक्त आ गया है जब वैज्ञानिकों द्वारा अपने काम को सार्वजनिक करने के लिए सीधे एक बड़ी भूमिका निभानी होगी। इस सन्दर्भ में ताज़ा रुझान भी बताता है कि विज्ञान छात्रों द्वारा नौकरियों में उन पदों की तलाश की जाती है जहाँ विज्ञान संचार शामिल हैं।

इतना सब कुछ होने के बावज़ूद, यदि आसपास नज़र दौड़ाई जाए तो आज के बदले हुए परिवेश में बेहतर साबित हो चुका दो-तरफा संवाद रूपी इंटरनेट, अपनी बातों को रखने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। आज यह लगभग हर घर, स्कूल, कार्यालय, समाज, संस्था आदि की मूलभूत आवश्यकता है। बेशक भारत में उपयुक्त सुविधाओं के अभाव के कारण इंटरनेट का प्रयोग सीमित था, लेकिन अब हम भी अब विकसित देशों की दौड़ में सम्मिलित हो चुके है। आज विश्व भर के इंटरनेट उपयोगकर्तायों के मामले में अब भारत का स्थान चौथा हो गया है। भारत में इंटरनेट उपयोगकर्तायों की संख्या लगभग नौ करोड़ हो चुकी है और तादाद लगातार तेज गति से बढ़ती जा रही है। भौगोलिक दूरियों और राजनीतिक सीमाओं को बेमानी करता हुआ यह वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को सही मायने में साकार करता दिख रहा है।

इसमें कोई दो मत नहीं कि कम्प्यूटरों पर अंग्रेजी के वर्चस्व के बावज़ूद हिन्दी की लोकप्रियता दिनोंदिन प्रगति कर रही है। हिन्दी लेखन हेतु नित नए तरीके ईज़ाद किए जा रहे हैं, प्रस्तुत हो रहे हैं। हाल ही के वर्षों में, वेबसाईट्स द्वारा एक-तरफ़ा ढ़ग से अपनी बात को रख देने से हट कर समाज के हर तबके के व्यक्तियों के बीच हिन्दी ब्लॉग लेखन, संवाद - सहयोग का अत्यंत सहज, तत्क्षण और अनौपचारिक माध्यम बनकर उभरा है। यह मूलत: एक मुफ़्त का मंच है जो आपके या आपके संगठन को त्वरित गति से विचार और जानकारी साझा करने में आपको सक्षम बनाता है।

मूलभूत बातें
ब्लॉग्स, इंटरनेट पर अनेक कार्यों, राजनीतिक टिप्पणियों से लेकर व्यक्तिगत पत्रिकाओं तक के लिए उपयोग में लाए जाते हैं, ले‍किन इनका निगमों, संगठनों के लिए भी अनेक उपयोग हैं। जैसे कि एक संगठन किसी अनौपचारिक तरीकें से कर्मचारियों या ग्राहकों के साथ निर्णयों, नीतियों, और विचारों का संवाद कर सकता है, पाठकों को ब्लॉग पोस्ट पर टिप्पणी देने के लिए आमंत्रित करके संगठन समुदाय की समझ विकसित कर सकता है या महत्व वाले संभावित क्षेत्रों को आंक सकता हैं।

ब्लॉग्स ऐसे लोगो को सक्षम बना सकते हैं जिनके पास विषयों पर अपने शब्दों में चर्चा करने के लिए रोचक परिप्रेक्ष्य होता हैं। उदाहरण के लिए, किसी प्रोजेक्ट में आड़े आने वाली बाधायों संबंधी अपनी जीत या संघर्ष की बातों को या किसी अद्वितीय प्रोजेक्ट को बनाने संबंधी अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं। कोई ब्लॉग लेख किसी जटिल अवधारणा या तकनीक के फायदों की व्याख्या और मददगार उदाहरणों को सम्मिलित कर सकता है। ब्लॉग लिखे जाने में आसान हैं और आम तौर पर अनौपचारिक टोन लिए होते हैं, इसलिए पारंपरिक कॉरपोरेट वेब साइट से अलग होते हैं।

ब्लॉग्स लोगों को उनके लक्ष्य और भविष्य के बारे में उनकी सोच साझा करने में और उन पर लोगो को टिप्पणी करने के लिए प्रोत्साहित करने में सक्षम कर सकते हैं। वे कोई फ़ोरम भी प्रदान कर सकते हैं जिसमें किसी सगंठन के शीर्षस्थ अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ एक अनौपचारिक, चित्ताकर्षक तरीके से संवाद कर सकते हैं। इस माध्यम में अपनी अभिव्यक्ति पर टिप्पणी पाने के साथ रूचिकर साइट्स, चित्रों और संबंधित ब्लॉग्स के लिंक दे सकते हैं। 

हालांकि तकनीकविदों को ब्लॉग लेखन की आकस्मिक और संवादी शैली, तकनीकी लेखन की कठोरता की तुलना में उदासीन महसूस हो सकती है। किन्तु इसका सबसे मूल्यवान पहलू है -एक पूरे नए तरीके में दो-तरफ़ा संवाद की संभावना। केवल एक चीज आम है इस नेटवर्क से जुड़े लोगों में वह है अपने जुनून का ऑनलाइन संप्रेषण। परिणाम स्वरूप समान विचारधाराओं वालों की विषय विविधता, वैज्ञानिक हितों, करियर, अनुभव, स्थानों, उम्र, पृष्ठभूमि, जीवन शैली, राजनीतिक विचार से भी अवगत हुआ जा सकता है।

लेखन विधा
संशय में पड़े भावी ब्लॉग लेखक अक्सर यही पूछते देखे गए हैं कि क्या लिखें? अरे भई, अपने विषय के बारे में लिखें, आपने क्या पढ़ा वह बताईए, अपने स्कूल-कॉलेज में पढ़ाये जाने वाले लेक्चर की चर्चा कीजिए, अपने विषय संबंधित चित्र लगाईए, इस बारे में आ चुकी मुश्किलों और उन पर अपने अनुभवों की बात कीजिए। ऐसा नहीं है कि आप ही अनुभवी हों, आपसे भी अनुभवी सवा सेर मौज़ूद हैं। कभी किसी समस्या को सामने रखिए, फिर देखिए उन पर कैसे आपको व्यवहारिक सलाहें मिलेंगी।

अब अगर लोग किसी वैज्ञानिक निष्कर्ष से सहमत नहीं है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि विज्ञान उनकी समझ में नहीं आता। बल्कि यह है कि उनके विश्वास और मूल्य उन्हें वैज्ञानिक निष्कर्ष को स्वीकार करने से रोकते हैं? इंटरनेट, परमाणु कचरा, आनुवांशिक जानकारी, वैकल्पिक ऊर्जा के बारे में वैज्ञानिक भले ही अपने तथ्य तर्क रख लें किन्तु यह आम व्यक्ति को समझ में नहीं आता। आप सीमित लोगों के लिए शोध पत्र लिख लेंगे और उसे आपके अनुभवी साथी या पारिवारिक सदस्य सुन लेंगे लेकिन एक सामान्य जन के लिए क्या किया जाए? अरे ज़नाब! ब्लॉग लिखिए।

मेरे एक मित्र पूछते हैं कि अब वैज्ञानिकों को अब अपने कार्यों के अलावा यह जिम्मेदारी भी उठानी होगी कि समाज को उन कार्यों की उपयोगिता बताई जाए? बिल्कुल, निश्चित तौर पर। यह उनके लिए बेहद आवश्यक है कि उनके अथक प्रयासों पर भविष्य में होने वाले विवादों से बचे जाने के पहले उन मुद्दों को आम जनता के बीच ले कर जाए जिनके बारे में अभी तक सार्वजनिक एक राय नहीं बनाई जा सकी है। वैज्ञानिक नहीं जान सकते कि भविष्य में क्या होगा किन्तु दो अलग संस्कृतियों के बीच होने वाले संभावित टकराव से बचने का उपाय तो कर सकते हैं।

हालांकि ब्लॉग लेखन, वैज्ञानिक सम्मेलनों और अन्य मूल विज्ञान गतिविधियों की जगह नहीं ले सकता फिर भी इसका उपयोग नेटवर्किंग के पारंपरिक तरीकों के साथ किया जा सकता है। मैं अपनी सरकारी नौकरी के चलते इस तरह की कार्यशालाओं और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भाग लेने से चूक जाता हूँ। लेकिन इसकी प्रतिपूर्ति ब्लॉग लेखन द्वारा दो-तरफा संचार से हो जाती है। मुझे पढ़ी गई पत्रिकायों, वेबसाईट के लेखों, अपने अनुभव को साझा करने में बहुत आनंद आता है और एक ब्लॉग लेख द्वारा अपनी बात को जन-सामान्य तक पहुँचने का एक प्रभावी माध्यम मानता हूँ. टिप्पणियों, ईमेल पर प्राप्त संदेशों से जब कोई यह स्वीकार करता है कि एक नई जानकारी मिली तो इस बात की पुष्टि भी होती है। ब्लॉगिंग से मेरे विचारों, तकनीकी लेखन कौशल, अनुभवी लोगों के साथ संवाद स्थापित करने में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उससे भी अलग एक बात -यह बहुत मजेदार है!

संभावनायें
बेशक कईयों के लिए पढ़ने और फिर ब्लॉग लेखन के लिए समय की कमी है किन्तु धीरे-धीरे कई लोग इस विधा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। एक आम धारणा के विपरीत, विज्ञान जैसे विषय आधारित ब्लॉग़्स का एक लाभ यह भी है कि यहाँ समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के कारण विवादों का होना नगण्यप्राय होता है। बिना सेंसरशिप वाला यह क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है लेकिन यहाँ एक ऐसा समुदाय है जो लगातार गतिशील व सक्रिय है और वह उन का इंतज़ार कर रहा है जो अपना कुछ समय दे सकते हैं। आपका कार्य आपके लिए महत्वपूर्ण है लेकिन यह सामान्य जन के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए। और अगर आप लोगों को नही बता सकेंगे कि यह क्यों महत्वपूर्ण हैं, तो आपके कार्य का समर्थन, व्यवसायीकरण कैसे हो पायेगा? मैं निश्चित रूप से किसी भी ऐसे वैज्ञानिक से ब्लॉगिंग की सिफारिश करूँगा जो अपने संचार कौशल में सुधार करने में रुचि रखते हैं और प्रयोगशाला या कक्षा से परे आम जन तक पहुँचने को लालायित हैं।
इस मामले में मैं कुछ सक्रिय ब्लॉग्स का उल्लेख करना पसंद करूँगा:
Ø http://sciencemodelsinhindi.blogspot.com/ विज्ञान गतिविधियाँ
Ø http://upchar.blogspot.com/ स्वास्थय सबके लिए
Ø http://indianscifiarvind.blogspot.com/ साई ब्लॉग
Ø http://ts.samwaad.com/ TSALIIM
Ø http://vaigyanik-bharat.blogspot.com/ भारत का वैज्ञानिक चिन्तन
Ø http://sb.samwaad.com/ साईंस ब्लॉगर्स एसोशिएसन
Ø http://svachchhsandesh.blogspot.com/ स्वच्छ संदेश: विज्ञान की आवाज़
Ø http://parthvi-indu.blogspot.com/ पार्थिवी
Ø http://paryavaran-digest.blogspot.com/ पर्यावरण डाइजेस्ट
Ø http://vijnaan.charchaa.org/ विज्ञान
Ø http://wwwsharadkokas.blogspot.com/ ना जादू ना टोना
Ø http://vigyan.wordpress.com/ विज्ञान विश्व
आप और आपका ब्लॉग
मुझे अक्सर ही विभिन्न समस्यायों को सुलझाने के लिए ईमेल या फोन पर सम्पर्क किया जाता है। बजाए उन्हें सीधे कुछ कहने के मैं छायाचित्र, रेखाचित्र, वीडियो, ग्राफ़ सहित एक ब्लॉग लेख लिखता हूँ और उसका लिंक दे देता हूँ। फिर वह एक ऐसा स्थायी लेख हो जाता है जिसे उस समस्या के लिए कभी भी, कहीं भी, किसी के भी द्वारा देखा-समझा जा सकता है। यह एक ऐसी मदद है जिसे कभी बुरा नहीं माना जाएगा। अब आप ही देखिए! मैंने किसी एक के लिए इसे लिखा। 27 सहकर्मियों को सीधे लिंक दे दी और अब गूगल सर्च में “अपना ब्लॉग कैसे बनाए” पूछे जाने पर यह लेख सवा लाख परिणामों में पहले स्थान पर आता है। यह सिलसिला लम्बे समय तक चलते रहेगा, तब भी जब मैं इसे भूल चुका होऊँगा!

आप अपने कार्यों के कारण शहर, समुदाय, कार्यक्षेत्र, मित्र मंडली, परिवार में कितने ही लोकप्रिय हों, जाने जाते हों। लेकिन अगर आप ब्लॉगिंग नहीं करते तो बहुत कुछ खो देते हैं। यह ब्लॉगिंग का ही नतीज़ा है जो आज मुझे अपने शहर से 1000 किलोमीटर दूर आमंत्रित किया गया है और आप सबके सामने अपने विचार रख पाने का मौका दिया गया।

कनाडा के चिकित्सक, सर विलियम ओस्लर (1849-1919) का कहना था कि विज्ञान में , श्रेय उसे नहीं जाता जिसके मस्तिष्क में कोई विचार पहले आया बल्कि उसे मिलता है जो इसके बारे में आम जन को विश्वास दिला पाता है। उदाहरण के लिए, यदि थॉमस एडीसन ने अपने समय में निकोला टेस्ला को मात दे दी होती तो हमारे घरों में आज वह बिजली न दौड़ती जिसे एसी कहा जाता है। डीसी, एसी के मुकाबले 19 ही रही। इसका कारण है जनता को यह समझा पाने की सफलता कि यह बड़े पैमाने पर बिजली वितरण के लिए प्रभावी नहीं है। इसी तरह अल्बर्ट आइंस्टीन, मेरी क्यूरी या चार्ल्स डार्विन जैसे प्रतिभाशाली दिमाग अपने वैज्ञानिक विचारों को आम जनता के साथ नहीं बांटते तो शायद उनकी खोजें समय के गर्त में समा जातीं। यह बिल्कुल अकाट्य तथ्य है कि प्रभावी विज्ञान संचार, आधुनिक वैज्ञानिक के लिए एक आवश्यकता है.

हो सकता है आप एक वैज्ञानिक हों, जो अपने खुद के विज्ञान या मुद्दों के बारे में लिख कर वैज्ञानिकों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताना चाह रहे हों। हो सकता है आप एक विज्ञान पत्रकार हों और आपकी किसी अनूठी रिपोर्ट को छापने से कोई समाचारपत्र मना कर रहा है या आप विज्ञान नीति और इसके संभावित प्रभावों की निगरानी करने कोई राजनीतिक टीकाकार हों। इन सभी के विचार, विज्ञान ब्लॉगिन्ग की जद में ही हैं। आप तो बस सबसे पहले एक ऐसा विषय चुनिए जिसके आप जानकार हैं.। हो सकता है कि वह एक ऐसा विषय हो जिसके बारे में आपके आसपास के लोग बहुत कम जानते हों लेकिन बाकी दुनिया में तो बहुत से लोग मिल जाएँगे। फिर चाहे वह कोई वैज्ञानिक हों या आम जनता।

बात आती है कि ब्लोग कितना व्यक्तिगत हो। मैंने जब ब्लॉग लिखना शुरू किया था तो देखा-देखी शिक्षाविदों और पत्रकारों समान अपने पाठकों को संबोधित कर लिखता था। फिर धीरे-धीरे ‘मैं’ शब्द का प्रयोग करने लगा। झिझक तो बहुत होती थी लेकिन बहुत जल्द ही इससे मुक्त हो गया। आखिर यह मेरा ब्लॉग है कोई लेख थोड़े ही लिखना है! अब बारी इसकी है कि ब्लॉग कितने अंतराल में लिखा जाए? इसका सीधा सा उत्तर है ‘प्रतिदिन’। पाठक महसूस करना चाह्ते हैं कि ब्लॉग सक्रिय है और यह नियमित लेखन से ही दिखता है। कुछ नहीं तो कम से कम सप्ताह में दो ब्लॉग लेख हो ही जाने चाहिए।

तकनीक व तरीके
नियमित ब्लॉग लेखों के लिहाज से सामूहिक ब्लॉग की अवधारणा अच्छी है। शर्त यही है कि प्रत्येक सदस्य, समान दृष्टिकोण और उद्देश्य को अपना कर चले। इसका एक सफल उदाहरण है TSALIIM । रोजाना ब्लॉग लेखन का मतलब यह नहीं कि हमेशा सूक्ष्मता से रखे गए तथ्यों, तर्कों सहित हजारों शब्दों का भंडार हो। बस इतना याद रखिए कि आपको अपने पाठकों से संवाद स्थापित करना है। लिखने के लिए बहुत कुछ है। विज्ञान की खबरों, लेखों को अपने विचारों सहित, अपने शब्दों में ढ़ाल कर, रोचक वीडियो, चित्र, संबंधित लिंक्स लगा कर पाठकों के आगे रखिए। जैसा कि मैं खुद अपने एक ब्लॉग कल की दुनिया में करता हूँ।

रही बात ब्लॉग के तकनीकी पक्ष की, तो उपलब्ध ब्लॉग मंचों की तकनीक लगभग आपको हर प्रकार की चिंता से मुक्ति देती है। आप तो बस लिखिए और दिए गए बटनों की सहायता से पूरक कार्य चुटकियों में निपटायें। हाँ, बिजली का चला जाना, इंटरनेट का गायब हो जाना, कम्प्यूटर खराब हो जाना ज़रूर आपको परेशान कर सकता है। एक बार आपका ब्लॉग नियमित रूप से शुरू हो गया तो पाठकों की कमी महसूस होगी। मुश्किल तो है लेकिन धैर्य रखें। अभी कुछ और करना बाकी है।

सबसे महत्वपूर्ण कार्य है अपने लेख में अन्य ब्लॉगों, वेबसाईट्स का लिंक लगाना। यह ‘सर्च इंजिन ऑपटाईज़ेशन’ का एक मह्त्वपूर्ण कारक है। इससे सर्च इंजिनों को आपके ब्लॉग की ‘समझ’ आने लगती है फलस्वरूप विषय से संबधित व्यक्तियों के ब्लॉग तक आने की संभावना बढ़ जाती है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है खुद के ब्लॉग को अन्य ब्लॉगों या वेबसाईट्स से लिंक करना, जोड़ना। इसका एक सीधा सा तरीका है कि आप भी दूसरों के ब्लॉग पर टिप्पणियाँ कीजिए और अपने ब्लॉग़ का लिंक छोड़ आयें। लेकिन याद रखिए, यदि आपके लिंक नहीं तो शब्द प्रासंगिक हों वर्ना दांव उल्टा पड़ जाएगा। ऐसा न हो कि आप किसी कविता-गज़ल वाले वाले ब्लॉग पर जा कर लिख आयें कि आईए देखिए मैंने परमाणू विस्फोट की भयावहता पर कैसा लिखा है! अपने पसंद के ब्लॉगों की सूची लगा लेना भी उपयोगी है। जिसे ब्लॉगरोल कहा जाता है। विभिन्न ब्लॉग एग्रीगेटरों पर अपने ब्लॉग को पंजीकृत करवाना भी बहुत लाभदायक है।

मुद्दे व मुश्किलें
ब्लॉगिंग व पारंपरिक पत्रकारिता में एक मूलभूत अंतर है। पत्रकारों के लेख शुरू होते हैं, अपना मत रखा जाता है, अपना ही निष्कर्ष रख दिया जाता है और कोई प्रश्न हवा में लटकता नहीं छोड़ा जाता। जबकि ब्लॉग तो संवाद के लिए है, आप खुद एक प्रश्न रख सकते हैं जिस पर पाठकों के ज़वाब मिल जायेंगे। कई बार तो पाठकों की टिप्पणियों से ही भविष्य के ब्लॉग लेख का आईडिया मिल जाता है। अपने पाठकों के साथ चर्चा करना एक अच्छे ब्लॉग की अनिवार्य पहचान है। चर्चा के बिना तो ब्लॉग एक भाषण ही बन कर रह जायेगा। और फिर जब कोई प्रश्नात्मक टिप्पणी आए तो उसका उत्तर अवश्य दें। आखिर वह आपसे संबोधित हुया है, उसकी अवहेलना कैसे।

सभी टिप्पणियाँ हमेशा दिलचस्प या रचनात्मक हों यह कतई आवशयक नहीं। इसके डर से लगातार मॉडरेशन लगाए रखना और टिप्पणी हटाने में अति करना पाठकों को यह संदेश पहुँचाता है कि आपको विचार-विमर्श करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। दूसरी तरफ यह हो सकता है कि आप बेखौफ़ आगे बढ़ते जाएँ तो टिप्पणियों में अप्रासंगिक और उत्तेजक बातें मिल जाये। यह दिलचस्प लोगों को भयभीत कर सकता है, उन्हें दूर ले जा सकता है।

कई बार बेहूदी टिप्पणी करने वालों से छुटकारा पाया जा सकता है अगर आप उन्हें व्यक्तिगत रूप से उत्तर दें। उनकी आक्रामकता कुंद हो जायेगी जब वे महसूस करेंगे कि पर्दे के पीछे कोई वास्तविक व्यक्ति है जो इसका जवाब दे सकता है। इस मुद्दे को आगे ना ले जाते हुए यही कहना चाह्ता हूँ कि ऐसी टिप्पणियों से निपटना, वास्तविक बुरे लोगों से निपटने की तुलना में कठिन है। बस इतना याद रखिए कि आपका ब्लॉग आपका है, निकाल बाहर कीजिए ऐसी टिप्पणियों को, जैसा आप अपने घर में आने वाले बेहूदा लोगों के साथ करते हैं।
दार्शनिक, तर्कशास्त्री, लेखक .इरविंग कॉपी का कहना है कि किसी के साथ संवाद स्थापित करने में भाषा एक प्रमुख औजार है लेकिन जब शब्दों का इस्तेमाल लापरवाही या गलती से किया जाता है तो वास्तव में वही साधन हमारे लिए बोझ बन जाता है।

भविष्य
प्रचलित अवधारणायों के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो वर्तमान प्रौद्योगिकियों पर आधारित ब्लॉग का उपयोग लोगों तक वैज्ञानिक संदेश बेहतर ढ़ग से पहुँचाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। मेरा मानना है कि भारत में विज्ञान संचार एक उज्जवल भविष्य है जिसे हम सब मिलकर हिंदी ब्लॉग्स के माध्यम से नई ऊचांईयों तक पहुँच पाने कामयाब होंगे। यह एक ऐसी विधा है जिसमें आप अपना अनुभव अपनी सुविधानुसार लिख सकते हैं और उसे पढ़ने वाले अपनी सुविधानुसार पढ़ सकते हैं।
और फिर अंत में। क्या आप बता सकते हैं कि मैंने किस विषय को छोड़ दिया?
- बी एस पाबला, भिलाई इस्पात संयंत्र

अगर आपको 'साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन' का यह प्रयास पसंद आया हो, तो कृपया फॉलोअर बन कर हमारा उत्साह अवश्य बढ़ाएँ।

COMMENTS

BLOGGER: 15
  1. बहुत बढ़िया प्रस्तुति .... बुक मार्क कर लिया है बाद में आराम से निगाह डालेंगे

    भाषा का सवाल सत्ता के साथ बदलता है.अंग्रेज़ी के साथ सत्ता की मौजूदगी हमेशा से रही है. उसे सुनाई ही अंग्रेज़ी पड़ती है और सत्ता चलाने के लिए उसे ज़रुरत भी अंग्रेज़ी की ही पड़ती है,
    हिंदी दिवस की शुभ कामनाएं

    एक बार इसे जरुर पढ़े, आपको पसंद आएगा :-
    (प्यारी सीता, मैं यहाँ खुश हूँ, आशा है तू भी ठीक होगी .....)
    http://thodamuskurakardekho.blogspot.com/2010/09/blog-post_14.html

    ReplyDelete
  2. हमारा दुर्भाग्य था की पाबला जी साईंस ब्लागिंग वर्कशाप में नहीं पहुँच पाए -मगर आज ऊनके इस लेख ने मन को तृप्त कर दिया -बहुत संतुलित और जान्कारीप्र्ण लेख -बहुत आभार !

    ReplyDelete
  3. साइंस ब्लॉगिंग पर शानदार आलेख।

    ReplyDelete
  4. पाबला जी को हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया प्रस्तुति ....
    Thanks to mention my science blog...

    ReplyDelete
  6. बहुत ही बढ़िया लिखा है पाबला जी ने .सार्थक लेख और बहुत बढ़िया ब्लॉग्स लिंक ..

    ReplyDelete
  7. साइंस ब्लॉगिंग के विभिन्न पहलुओं को चित्रित करता एक सार्थक लेख।

    ReplyDelete
  8. पाबला जी ,
    पार्टी में पहुंचे नहीं खैर...

    देर आयद दुरुस्त आयद ! बल्कि ...

    जबरदस्त आयद :)

    ReplyDelete
  9. आप तो निबंध लेखन पर उतर आये. :)


    शानदार!



    हिन्दी के प्रचार, प्रसार में आपका योगदान सराहनीय है. हिन्दी दिवस पर आपका हार्दिक अभिनन्दन एवं साधुवाद!!

    ReplyDelete
  10. वर्कशॉप में पावला जी की कमी धमाकेदार तरीके से पूरी हुई है.

    ReplyDelete
  11. पावला जी बहुत बढिया प्रस्तुति है । मुझे नही लगता कि इस विषय पर आपने कोई पहलू छोडा है। बहुत सुन्दर सार्थक आलेख है। आपका मार्ग दर्शन हमे यूँ ही मिलता रहे। बधाई ,धन्यवाद।

    ReplyDelete
  12. पाबला जी शानदार लेख

    ReplyDelete
  13. You have included swachch sandesh blog also?
    its ridiculous I think zakir influenced you too much.

    ReplyDelete

  14. बेहतरीन पोस्ट लेखन के बधाई !

    आशा है कि अपने सार्थक लेखन से, आप इसी तरह, हिंदी ब्लाग जगत को समृद्ध करेंगे।

    आपकी पोस्ट की चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है-पधारें

    ReplyDelete

Name

- दर्शन लाल बावेजा,1,- बी एस पाबला,1,-Dr. Prashant Arya,2,-अंकित,4,-अंकुर गुप्ता,7,-अभिषेक ओझा,2,-अल्पना वर्मा,22,-आशीष श्रीवास्‍तव,2,-इन्द्रनील भट्टाचार्जी,3,-काव्या शुक्ला,2,-जाकिर अली ‘रजनीश’,56,-जी.के. अवधिया,6,-जीशान हैदर जैदी,45,-डा प्रवीण चोपड़ा,4,-डा0 अरविंद मिश्र,26,-डा0 श्‍याम गुप्‍ता,5,-डॉ. गुरू दयाल प्रदीप,8,-डॉ0 दिनेश मिश्र,5,-दर्शन बवेजा,1,-दर्शन लाल बवेजा,7,-दर्शन लाल बावेजा,2,-दिनेशराय द्विवेदी,1,-पवन मिश्रा,1,-पूनम मिश्रा,7,-बालसुब्रमण्यम,2,-योगेन्द्र पाल,6,-रंजना [रंजू भाटिया],22,-रेखा श्रीवास्‍तव,1,-लवली कुमारी,3,-विनय प्रजापति,2,-वीरेंद्र शर्मा(वीरुभाई),81,-शिरीष खरे,2,-शैलेश भारतवासी,1,-संदीप,2,-सलीम ख़ान,13,-हिमांशु पाण्डेय,3,.संस्‍था के उद्देश्‍य,1,।NASA,1,(गंगा दशहरा),1,100 billion planets,1,2011 एम डी,1,22 जुलाई,1,22/7,1,3/14,1,3D FANTASY GAME SPARX,1,3D News Paper,2,5 जून,1,Acid rain,1,Adhik maas,1,Adolescent,1,Aids Bumb,1,aids killing cream,1,Albert von Szent-Györgyi de Nagyrápolt,1,Alfred Nobel,1,aliens,1,All india raduio,1,altruism,1,AM,18,Aml Versha,1,andhvishwas,5,animal behaviour,1,animals,1,Antarctic Bottom Water,1,Antarctica,9,anti aids cream,1,Antibiotic resistance,1,arunachal pradesh,1,astrological challenge,1,astrology,1,Astrology and Blind Faith,1,astrology and science,1,astrology challenge,1,astronomy,4,Aubrey Holes,1,Award,4,AWI,1,Ayush Kumar Mittal,1,bad effects of mobile,1,beat Cancer,1,Beauty in Mathematics,1,Benefit of Mother Milk,1,benifit of yoga,1,Bhaddari,1,Bhoot Pret,3,big bang theory,1,Binge Drinking,1,Bio Cremation,1,bionic eye Veerubhai,1,Blind Faith,4,Blind Faith and Learned person,1,bloggers achievements,1,Blood donation,1,bloom box energy generator,1,Bobs Award,1,Breath of mud,1,briny water,1,Bullock Power,1,Business Continuity,1,C Programming Language,1,calendar,1,Camel reproduction centre,1,Carbon Sink,1,Cause of Acne,1,Change Lifestyle,1,childhood and TV,1,chromosome,1,Cognitive Scinece,1,comets,1,Computer,2,darshan baweja,1,Deep Ocean Currents,1,Depression Treatment,1,desert process,1,Dineshrai Dwivedi,1,DISQUS,1,DNA,3,DNA Fingerprinting,1,Dr Shivedra Shukla,1,Dr. Abdul Kalam,1,Dr. K. N. Pandey,1,Dr. shyam gupta,1,Dr.G.D.Pradeep,9,Drug resistance,1,earth,28,Earthquake,5,Einstein,1,energy,1,Equinox,1,eve donation,1,Experiments,1,Facebook Causes Eating Disorders,1,faith healing and science,1,fastest computer,1,fibonacci,1,Film colourization Technique,1,Food Poisoning,1,formers societe,1,gauraiya,1,Genetics Laboratory,1,Ghagh,1,gigsflops,1,God And Science,1,golden number,2,golden ratio,2,guest article,9,guinea pig,1,Have eggs to stay alert at work,1,Health,70,Health and Food,14,Health and Fruits,1,Heart Attack,1,Heel Stone,1,Hindi Children's Science Fiction,1,HIV Aids,1,Human Induced Seismicity,1,Hydrogen Power,1,hyzine,1,hyzinomania,1,identification technology,2,IIT,2,Illusion,2,immortality,2,indian astronomy,1,influenza A (H1N1) virus,1,Innovative Physics,1,ins arihant,1,Instant Hip Hain Relief,1,International Conference,1,International Year of Biodiversity,1,invention,5,inventions,30,ISC,2,Izhar Asar,1,Jafar Al Sadiq,1,Jansatta,1,japan tsunami nature culture,1,Kshaya maas,1,Laboratory,1,Ladies Health,5,Lauh Stambh,1,leap year,1,Lejend Films,1,linux,1,Man vs.Machine,1,Manish Mohan Gore,1,Manjeet Singh Boparai,1,MARS CLIMATE,1,Mary Query,2,math,1,Medical Science,2,Memory,1,Metallurgy,1,Meteor and Meteorite,1,Microbe Power,1,Miracle,1,Misconduct,3,Mission Stardust-NExT,1,MK,71,Molecular Biology,2,Motive of Science Bloggers Association,1,Mystery,1,Nature,1,Nature experts Animal and Birds,1,Negative Effects of Night Shift,1,Neuroscience Research,1,new technology,1,NKG,4,open source software,1,Osmosis,1,Otizm,1,Pahli Barsat,1,pain killer and pain,1,para manovigyan,1,PCST 2010,5,pencil,1,Physics for Entertainment,1,PK,2,Plagiarism,5,Prey(Novel) by Michael Crichton,1,Pshychology,1,psychological therapy in vedic literature,1,Puberty,1,Rainbow,1,reason of brininess,1,Refinement,1,Research,4,Robotics,1,Safe Blogging,1,Science Bloggers Association as a NGO,2,Science communication,1,science communication through blog writing,4,Science Fiction,16,Science Fiction Writing in Regional Languages,1,Science Joks,1,Science Journalism and Ethics,3,Science News,2,science of laughter,1,science project,1,Science Reporter,1,Science Theories,9,scientific inventions,2,Scientist,47,scientists,1,Search Engine Volunia,1,Secret of invisibility,1,Sex Ratio,1,Shinya Yamanaka,1,SI,1,siddhi,1,Solar Energy,1,space tourism,1,space travel,1,Spirituality,1,Stem Cell,1,Stephen Hawking,1,stonehenge mystery,1,Summer Solstice,1,Sunspots and climate,1,SuperConductivity,1,survival of fittest,1,sweet 31,1,Swine flue,1,taantra siddhee,1,tally presence system,1,Tantra-mantra,1,technical,1,technology,18,telomerase,1,Theory of organic evolution,1,Therapy in Rig veda,1,tokamak,1,Top 10 Blogger,1,Transit of Venus,1,TSALIIM Vigyan Gaurav Samman,1,tsunami warning,1,Tuberculosis Bacillus,1,tyndall effect,1,universe,14,Urdu Science Fiction Writer,1,vedic literature,1,VIDEO BOOK,1,Vigyan Pragati,1,Vigyan Prasar,1,Vision,1,Vividh Bharti,1,water,1,Web Technology,1,Wild life,3,Women Empowerment,1,Workshop,5,World Health Day,1,World no tobacco day,1,world trade center,1,Wormhole concept,1,Ya Perelman,1,yogendra,2,π,1,अंक,1,अंक गणित,1,अंतरिक्ष,1,अंतरिक्ष में सैर सपाटा,1,अंतरिक्ष यात्रा,1,अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन,1,अतिचालकता,1,अतीन्द्रिय दृष्टि,1,अतीन्द्रिय बोध,1,अथर्ववेद,1,अंध-विश्वास,2,अंधविश्‍वास,1,अंधविश्वास को चुनौती,3,अधिक मास,1,अध्यात्म,1,अनंत,1,अनसुलझे रहस्य,1,अन्तरिक्ष पर्यटन,3,अन्धविश्वास,3,अन्धविश्वास के खिलाफ,1,अभिषेक,8,अभिषेक मिश्र,4,अमरता,1,अम्ल वर्षा,1,अयुमु,1,अरुणाचल प्रदेश,1,अर्थ एक्सपेरीमेंट,3,अर्शिया अली,1,अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी,1,अलौकिक संगीत,1,अवसाद मुक्ति,1,अस्थि विज्ञान,1,आई आई टी,1,आई साईबोर्ग,1,आईएनएस अरिहंत,1,आकाश,1,आकाशगंगा,2,आटिज्‍म,1,आध्यात्म,1,आनंद कुमार,1,आनुवांशिक वाहक,1,आर्कियोलॉजी,1,आलम आरा,1,आविष्कार,1,आविष्कार प्रौद्योगिकी मोबाईल,1,इंटरनेट का सफर,1,इंडिव्हिजुअल व्हेलॉसिटी,1,इनविजिबल मैन,1,इन्जाज़-ऊंट प्रतिकृति,1,इन्द्रधनुष,1,इन्द्रनील भट्टाचार्जी,1,इन्द्रनील भट्टाचार्य,1,इशारों की भाषा,1,ईश्वर और विज्ञान,1,उजाला मासिक,1,उन्माद,1,उन्‍मुक्‍त,1,उप‍लब्धि,3,उबुन्टू,1,उल्‍कापात,1,उल्‍कापिंड,1,ऋग्वेद,1,एड्स जांच दिवस,1,एड्सरोधी क्रीम,1,एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया,1,एल्कोहल,1,एल्फ्रेड नोबल,1,औरतों में दिल की बीमारी का खतरा,1,कदाचार,1,कपडे,1,कम्‍प्‍यूटर एवं तकनीक,4,कम्प्यूटर विज्ञान,1,करेंट साइंस,1,कर्मवाद,1,किसानों की आत्महत्याएँ,1,कीमती समय,1,कृत्रिम जीवन,1,कृत्रिम रक्‍त,1,कृषि अवशेष,1,केविन वार्विक्क,1,कैसे मजबूत बनाएं हड्डियां,1,क्रायोनिक्स,1,क्रैग वेंटर,1,क्षय मास,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,2,खगोल,1,खगोल विज्ञान,2,खगोल विज्ञान.,1,खगोल वेधशाला,1,खतरनाक व्‍यवहार,1,खाद्य विषाक्‍तता,1,खारा जल,1,खूबसूरत आँखें,1,गणित,3,गति,1,गर्भकाल,1,गर्भस्‍थ शिशु का पोषण,1,गर्मी से बचने के तरीके,1,गुणसूत्र,1,गेलिलियो,1,गोल्डेन नंबर,2,गौरैया,1,ग्रह,1,ग्रीष्मकालीन अयनांत,1,ग्रुप व्हेलॉसिटी,1,ग्रेफ़ाइट,1,ग्लोबल वार्मिंग,2,घाघ-भड्डरी,1,चंद्रग्रहण,1,चमत्कार,1,चमत्कारिक पत्थर,1,चरघातांकी संख्याएं,1,चार्ल्‍स डार्विन,1,चिकत्सा विज्ञान,1,चैटिंग,1,छरहरी काया,1,छुद्रग्रह,1,जल ही जीवन है,1,जान जेम्स आडूबान,1,जानवरों की अभिव्यक्ति,1,जीवन और जंग,1,जीवन की उत्‍पत्ति,1,जैव विविधता वर्ष,1,जैव शवदाह,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और अंधविश्वास,2,झारखण्‍ड,1,टिंडल प्रभाव,1,टीलोमियर,1,टीवी और स्‍वास्‍थ्‍य,1,टीवी के दुष्‍प्रभाव,1,टेक्‍नालॉजी,1,टॉप 10 ब्लॉगर,1,डा0 अब्राहम टी कोवूर,1,डा0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम,1,डाइनामाइट,1,डाटा सेंटर,1,डिस्कस,1,डी•एन•ए• की खोज,3,डीप किसिंग,1,डॉ मनोज पटैरिया,1,डॉ. के.एन. पांडेय,1,डॉ० मिश्र,1,ड्रग एडिक्‍ट,1,ड्रग्स,1,ड्रग्‍स की लत,1,तम्बाकू,1,तम्‍बाकू के दुष्‍प्रभाव,1,तम्बाकू निषेध,1,तर्कशास्त्र,1,ताँत्रिक क्रियाएँ,1,थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर,1,थ्री ईडियट्स के फार्मूले,1,दर्दनाशी,1,दर्शन,1,दर्शन लाल बवेजा,3,दिल की बीमारी,1,दिव्‍य शक्ति,1,दुरबीन,1,दूरानुभूति,1,दोहरे मानदण्ड,1,धरोहर,1,धर्म,2,धातु विज्ञान,1,धार्मिक पाखण्ड,1,धुम्रपान और याद्दाश्‍त,1,धुम्रपान के दुष्‍प्रभाव,1,धूल-मिट्टी,1,नई खोजें,1,नन्हे आविष्कार,1,नमक,1,नवाचारी भौतिकी,1,नशीली दवाएं,1,नाइट शिफ्ट के दुष्‍प्रभाव,1,नारायणमूर्ति,1,नारी-मुक्ति,1,नींद और बीमारियां,1,नींद न आने के कारण,1,नेत्रदान और ब्लॉगर्स,1,नेत्रदान का महत्‍व,1,नेत्रदान कैसे करें?,1,नैनो टेक्नालॉजी,1,नॉटिलस,1,नोबल पुरस्कार,1,नोबेल पुरस्कार,2,न्‍यूटन,1,परमाणु पनडुब्‍बी,1,परासरण विधि,1,पर्यावरण और हम,1,पर्यावरण चेतना,2,पशु पक्षी व्यवहार,1,पहली बारिश,1,पाई दिवस,1,पुच्‍छल तारा,1,पुरुष -स्त्री लिंग अनुपात,1,पूर्ण अँधियारा चंद्रग्रहण,1,पृथ्वी की परिधि,3,पृथ्‍वेतर जीवन,1,पेट्रोल चोरी,1,पेंसिल,1,पैडल वाली पनडुब्बी,1,पैराशूट,1,पॉवर कट से राहत,1,पौरूष शक्ति,1,प्रकाश,2,प्रज्ञाएँ,1,प्रतिपदार्थ,1,प्रतिरक्षा,1,प्रदूषण,1,प्रदूषण और आम आदमी,1,प्ररेणा प्रसंग,1,प्रलय,2,प्रलय का दावा बेटुल्गुयेज,1,प्रसव पीड़ा,1,प्रेम में ।धोखा,1,प्रोटीन माया,1,प्लास्टिक कचरा,1,फाई दिवस,1,फिबोनाकी श्रेणी,1,फिबोनाची,1,फेसबुक,1,फ्रीवेयर,1,फ्रेंकेंस्टाइन,1,फ्रेंच किसिंग,1,बनारस,1,बायो-क्रेमेशन,1,बायोमैट्रिक पहचान तकनीकियाँ,2,बाल विज्ञान कथा,1,बालसुब्रमण्यम,6,बिग-बेंग सिद्धांत,1,बिजली,1,बिजली उत्‍पादन,1,बिजली कैसे बनती है?,1,बिजलीघर,1,बिली का विकल्‍प,1,बी0एम0डब्ल्यू0,1,बीरबल साहनी,1,बुलेटप्रूफ,1,बैल चालित पम्प,1,ब्रह्मण्‍ड,1,ब्रह्मा,1,ब्रह्माण्‍ड,1,ब्रह्माण्‍ड के रहस्‍य,1,ब्रह्मान्ड,1,ब्रेन म्‍यूजिक,1,ब्लॉग लेखन,1,ब्लॉग लेखन के द्वारा विज्ञान संचार,2,ब्लॉगिंग का महत्व,1,भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद,1,भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति,1,भारतीय वैज्ञानिक,2,भारतीय शोध,1,भूकंप के झटके,1,भूकम्‍प,1,भूगर्भिक हलचलें,1,मंगल,1,मधुमेह और खानपान,1,मनजीत सिंह बोपाराय,1,मनीष मोहन गोरे,1,मनीष वैद्य,1,मनु स्मृति,1,मनोरंजक गणित,1,महिला दिवस,1,माचू-पिचू,1,मानव शरीर,1,माया,1,मारिजुआना,1,मासिक धर्म,1,मिल्‍की वे,1,मिशन स्टारडस्ट-नेक्स,1,मीठी गपशप,1,मीमांसा,1,मुख कैंसर,1,मृत सागर,1,मेघ राज मित्र,1,मेडिकल रिसर्च,1,मेरी शैली,1,मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड,1,मैरी क्‍यूरी,2,मैरीन इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज लि,1,मोटापा,1,मोबाईल के नुकसान,1,मौसम,1,यजुर्वेद,1,युवा अनुसंधानकर्ता पुरष्कार,1,यूरी गागरिन,1,योगेन्द्र पाल,1,योगेश,1,योगेश रे,1,रक्षा उपकरण,1,राईबोसोम,1,रूप गठन,1,रेडियो टोमोग्राफिक इमेजिंग,1,रैबीज,1,रोचक रोमांचक अंटार्कटिका,4,रोबोटिक्स,1,लखनऊ,1,लादेन,1,लालन-पालन,1,लिनक्स,1,लिपरेशी,1,लीप इयर,1,लेड,1,लॉ ऑफ ग्रेविटी,1,लोक विज्ञान,1,लौह स्तम्भ,1,वजन घटाने का आसान तरीका,1,वाई गुणसूत्र,1,वायु प्रदुषण,1,वाशो,1,विज्ञान,1,विज्ञान कथा,3,विज्ञान कथा सम्मेलन,1,विज्ञान के खेल,2,विज्ञान चुटकले,1,विज्ञान तथा प्रौद्यौगिकी,1,विज्ञान प्रगति,1,विज्ञान ब्लॉग,1,विज्ञापन,1,विटामिनों के वहम,1,विद्युत,1,विवेकानंद,1,विवेचना-व्याख्या,1,विश्व नि-तम्बाकू दिवस,1,विश्व पर्यावरण दिवस,1,विश्व भूगर्भ जल दिवस,1,विष्णु,1,वीडियो,1,वीडियो बुक,1,वैज्ञानिक दृष्टिकोण,1,वैद्य अश्विनी कुमार,1,वोस्तोक,1,व्‍यायाम के लाभ,1,व्हेलॉसिटी,1,शिव,1,शुक्र पारगमन,1,शुगर के दुष्‍प्रभाव,1,शून्य,1,शोध परिणाम,1,शोधन,1,श्रृष्टि का अंत,1,सं. राष्ट्रसंघ,1,सकारात्‍मक सोच का जादू,1,संक्रमण,1,संख्या,1,संजय ग्रोवर,1,संज्ञात्मक पक्षी विज्ञान,1,सटीक व्‍यायाम,1,संत बलबीर सिंह सीचेवाल,1,सत्यजित रे,1,समय की बरबादी को रोचकने के उपाय,1,समाज और हम,1,समुद्र,1,संयोग,1,सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,1,सर्प संसार,1,साइकोलोजिस्ट,1,साइनस उपचार,1,साइंस ब्लागर्स मीट,1,साइंस ब्लागर्स मीट.,2,साइंस ब्लॉग कार्यशाला,2,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन अवार्ड,1,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन रजिस्ट्रेशन,1,साइंस ब्लॉगर्स ऑफ दि ईयर अवार्ड,1,साइंस ब्लोगिंग,1,साईकिल,1,सामवेद,1,सामाजिक अभिशाप,1,सामाजिक चेतना,1,साहित्यिक चोरी,2,सिगरेट छोड़ें,1,सी. एस. आई. आर.,1,सी.वी.रमण विज्ञान क्लब,1,सीजेरियन ऑपरेशन,1,सुपर अर्थ,1,सुपर कम्प्यूटर,1,सुरक्षित ब्लॉगिंग,1,सूर्यग्रहण,2,सृष्टि व जीवन,3,सेक्स रेशियो,1,सेहत की देखभाल,1,सोशल नेटवर्किंग,1,स्टीफेन हाकिंग,1,स्पेन,1,स्मृति,1,स्वर्ण अनुपात,1,स्वाईन-फ्लू,1,स्वास्थ्य,2,स्‍वास्‍थ्‍य और खानपान,1,स्वास्थ्य चेतना,3,हमारे वैज्ञानिक,4,हरित क्रांति,1,हंसी के फायदे,1,हाथरस कार्यशाला,1,हिंद महासागर,1,हृदय रोग,1,होलिका दहन,1,ह्यूमन रोबोट,1,
ltr
item
Science Bloggers' Association: वर्तमान परिदृश्य में ब्लॉग लेखन द्वारा विज्ञान संचार। - बी एस पाबला
वर्तमान परिदृश्य में ब्लॉग लेखन द्वारा विज्ञान संचार। - बी एस पाबला
Science Bloggers' Association
https://blog.scientificworld.in/2010/09/blog-post_14.html
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/2010/09/blog-post_14.html
true
1415300117766154701
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy