अद्भुत और अनोखे अंटार्कटिका के जीव

अंटार्कटिका (Antarctica) पर जाए जाने वाले अद्भुत जीवों का परिचय।

अंटार्कटिका का ठंडा महासागर जीवन के विविध रूपों से भरा है। बेहद ठण्ड में कोई भी जीवित प्राणी वैसे ही मर जाता है, जैसे पहाडों में सर्दी के मौसम में ठण्ड से पाइप फट जाते हैं। फ़िर शून्य से भी नीचे तापमान पर जीव जंतु कैसे रह पाते है यहाँ? पहाडो पर पाइप को फटने से बचने का सबसे कारगार तरीका यह अपनाया जाता है कि इस पर या तो कम्बल लपेट दिया जाए या कुछ गहरे बड़े पत्ते, ताकि वह उनकी गर्मी से फटने से बच सके। ठीक यही तरीका यहाँ के जीव जंतु अपनाते हैं वह अपने शरीर को चर्बी की मोटी से मोटी परत में लपेट लेते हैं और भीतर के खून को गर्म बनाए रखते हैं। तरह तरह की पेंगुइन, सील, व्हेल चर्बी के इसी कम्बल को ओढ़ कर जिंदा रहते हैं इतनी ठंड में। 

Antarctic Animals
कुछ प्रजातियों में तो यह परत कई लगभग 5 या 6 इंच तक मोटी हो जाती है। पर पक्षी इतना मोटा कम्बल ले कर उड़ नहीं सकते हैं, सो यहाँ के पक्षी इस से एक कदम और भी आगे चले गए हैं, वह अन्दर चर्बी का एक हल्का सा कम्बल लपटते हैं और उसके ऊपर पंखों का बना हुआ एक स्लीपिंग बैग भी ओढ़ लेते हैं और मजे से यहाँ रहते हैं। यह तरीका तो उनके लिए है जिनका खून हमारी तरह गर्म है, पर बहुत से ऐसे प्राणी भी हैं, जिनका खून गर्म नहीं होता। जैसे काई के अधिकतर पौधे अधिक ठण्ड पड़ने पर अपने भीतर का सारा पानी निकाल दते हैं और ख़ुद को सुखा लेते हैं और अगली गर्मी आने पर पानी का स्पर्श पाते ही फ़िर से हरे हो जाते हैं।

यहाँ पर रहने वाली मछलियों ने अपने खून में कुछ इस तरह के रसायन विकसित कर लिए हैं जो जीरो से नीचे तापमान होने पर भी अपने खून को जमने नही देती हैं। आइये यहाँ के विचित्र पौधे और कीडों को विषय में कुछ जानें।

सूक्ष्म पौधे और कीड़े:
यहाँ जब गर्मी के मौसम में बर्फ पिघलती है तो इस में शैवाल की कई जातियाँ पैदा हो जाती हैं। आस पास के पत्थर पर 24 घंटे धूप पड़ने के कारण काई जमने लगती है। इमें कई कीडे अपना घर बना लेते हैं। अब तक 260 तरह की काई के नमूने और 190 सूक्ष्म कीडों के नमूने यहाँ से एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर को सिर्फ़ लेंस या माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है। इसके अलावा पेंगुइन व अन्य पक्षियों के पंखों के भीतर, सील, व्हेल की खाल पर कई तरह के सूक्ष्म जीव कीडे रहते हैं। यहाँ का एक पंख रहित परजीवी कीडा बेलिज्का कहलाता है, जो अधिकतर पेंगुइन की बस्ती में रहता है। यहाँ इतने छोटे कीडे हैं जो नंगी आंखों से नहीं देखे जा सकते हैं पर आदमी को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

यहाँ तैरते आइस पेकैस के नीचे कई तरह के शैवाल पैदा होते हैं, जो गर्मी के मौसम में खूब पनपते हैं और यहाँ रहने वाले कीडों के लिए भोजन का जरिया बनते हैं। हर पेकैस के नीचे एक पीली काई का खेत होता है जिनको चरते हैं यहाँ के विचित्र प्राणी क्रिल।
क्रिल (Antarctic Krill):
Antarctic Krill
यह अंटार्कटिका जीवन का आधार है। यह नाम नार्वे से आया है, जिसका मतलब है व्हेल का भोजन। यह एक तरह का छोटा झींगा होता ह। यह इतना पारदर्शी होता है कि इसके पेट में पड़ा काई का चारा तक देखा जा सकता है। यह विशाल समूहों में सागर की सतह पर तैरते रहते हैं। गर्मी का मौसम इनके लिए दावत का मौसम होता है, जब हर पकैस के नीचे काई की खेत होते हैं। इस खाने को खा कर क्रिल बढ़ते जाते हैं और जनवरी तक आते-आते यह एक विशाल समूह में तब्दील हो जाते हैं, जो कई कई किलोमीटर तक फैला हो सकता है।
इनमें सबसे मजेदार बात यह है, जो अन्य किसी प्राणी में देखने में नही आती है, गर्मी में तो इन्हें खूब खाना मिलता है, पर सर्दी के मौसम में इनको भोजन नही मिलता। इनको प्रयोगशालाओं में रख कर देखा गया, तो यह बिना भोजन के भी सात महीने तक जिंदा रह लेते हैं। इसका रहस्य यह है कि यह जिंदा रहने के लिए अपनी केंचुल बदल कर छोटे हो जाते हैं। क्रिल के छोटे बच्चे की तरह और अपने ही शरीर के बाकी हिस्से को खा कर जिंदा रहते हैं और गर्मी आने पर वापस व्यस्क हो जाते हैं। 

इस तरह यह अपने जीवनकाल यानी जोकि सिर्फ़ दस साल का होता है, हर साल ऐसा करते हैं उसके बाद इन पर बुढापा आ जाता है और यह बच्चा बनने की क्षमता खो देते हैं और मर जाते हैं। यही जीव यहाँ रहने वाले दूसरे जीवों का आधार है। पेंगुइन, सील, व्हेल और तरह तरह के पक्षी इन्हें खाते हैं। यह गर्मो होने पर इसी मकसद से आते हैं कि खाओ-खाओ जितनी क्रिल खा सकते हैं। 

एक वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कहा गया है कि क्रिल का जीवन दस साल का होता है। आज हमारी धरती पर खेती और पशुपालन होने पर भी भुखमरी की समस्या है। वैज्ञानिको के अनुसार यहाँ इतना क्रिल है कि सारी दुनिया की भूख को खत्म किया जा सकता है। जापान रूस आदि देशों ने तो इनको बड़े पैमानों पर पकड़ना भी शुरू कर दिया है। पर यदि यही रहा तो व्हेल और सील का क्या होगा। इसके लिए भी कुदरत ने इंतजाम कर रखा है।

तीन कारणों से इनका शिकार करना मुश्किल हैएक तो पकड़े जाने पर यह बहुत जल्दी मर जाते हैं। इसी वजह से इनको तत्काल डिब्बा बंद करना जरुरी है, जो अभी वहां संभव नही हो पा रहा है। दूसरा क्रिल के बाहरी खोल में भारी मात्र में फ्लोराइड होता है, जो क्रिल के पकड़े जाने पर उसके मर जाने के कारण फैलने लगता है और यह इन्सान के लिए हानिकारक होता है। इसलिए जल्द से जल्द इसके खोल को हटाना जरुरी होता है, जो किसी ख़ास इंतजाम से ही संभव है। और तीसरा सबसे बड़ा कारण है इसका स्वाद। यह जिन लोगो को खाने को दिया गया, उन्हें पसंद नही आया है। अभी इसका प्रयोग जापान जैसे देश पशु आहार के लिए कर रहे हैं।

Antarctic Albatross
यहाँ रहने वाले अन्य जीवो में है सील, व्हेल मछली आदि जो यहाँ आराम से शिकार करती हैं। यहाँ का एक अनुपम पक्षी है अल्बाट्रास (Antarctic Albatross), हमारी धरती का उड़ने वाला सबसे बड़ा पक्षी। यह अंटार्कटिका के सबसे उथल-पुथल वाले इलाके में पाया जाता है 40 से 50 डिग्री दक्षिण के बीच। यहाँ हमेशा तेज हवाएं चलती रहती हैं। जिनपर यह बिना पंख फडफडाऐ आराम से उड़ता है और ऊपर नीचे तेजी से आने वाली लहरों पर से मछलियों और क्रिल का शिकार करता रहता है। यह अपने घोंसले अंटार्कटिका के सागर द्वीप पर बनाते हैं। इनकी आयु 80 साल की होती है। ये अपने साथी के प्रति जीवन भर वफादार रहते हैं, मरते दम तक।

Antarctic Skua
इसके अलावा यहाँ कई तरह के प्रवासी पक्षी जैसे टर्न और पेटरल की प्रजातियाँ हैं और मैत्री स्टेशन के पास जो पक्षी सबसे अधिक देखा जाता है वह है डकैत स्कुआ (Antarctic Skua)। यह चील की तरह उड़ने वाला शिकारी पक्षी है। अन्य प्रवासी पक्षियों की तरह गर्मी के मौसम में घोंसला बनाने करीब 5000 की दूरी पार करके यहाँ आता है और टर्न, पेटरल और पेंगुइन का जमके शिकार करता है

यह यहाँ आने वाले पक्षियों में सबसे पहले आता है। मैत्री के श्रीमाचेर पहाडी पर बहुत सारे स्कुआ के जोड़े रहते हैं। घोंसलों के पास जाने पर यह चिल्लाकर चेतवानी देने लगते हैं। फ़िर भी कोई पास जाए तो हमला बोल देते हैं। इससे बचने के लिए वैज्ञानिक हाथ में कोई आइसएक्स या छड़ी ले कर वहां से जाते हैं ताकि उससे बचा जा सके। वह उस छड़ी को आपका शरीर मान कर वार करता रहता है इस से वे वहां से आसानी से निकल सकते हैं।

अब यह तो थी वहां के कुछ जीव जंतु की दुनिया, पर अंटार्कटिका नाम लेते ही जो एक नाम जहन में आता है वह है पेंगुइन का। इसके बारे में हम जानेंगे अगली कड़ी में।

इस श्रृंखला के सभी लेख पढने के लिए यहां पर क्लिक करें!
keywords: antarctic animals in hindi, antarctic animals information in hindi, antarctic animals and birds in hindi, antarctic animals pictures, antarctic animals information in hindi, antarctic animals in danger in hindi, antarctic animals information report in hindi, antarctica indigenous animals in hindi, antarctica interesting animals in hindi, antarctic animals hindi article, antarctica in hindi, antarctic animals list, antarctic animals list a-z in hindi, antarctic animals and plants, antarctic animals names in hindi, animals that live in the antarctic list in hindi, albatross information in hindi, antarctic albatross facts in hindi, antarctic albatross species in hindi, sea animals in antarctica in hindi, antarctic krill oil in hindi, antarctic krill facts in hindi, antarctic krill information in hindi, krill information report in hindi, Antarctic Skua in Hindi, Antarctic Skua Information in Hindi, antarctic skua facts in hindi, antarctic skua diet in hindi, antarctic skua bird in hindi

COMMENTS

BLOGGER: 17
  1. सच.. पेंगुइन , अंटार्कटिका का ही पर्याप्य बन गई है-.. पेंगुइन -सील -व्हेल --और किसी जीव के बारे में तुंरत याद नहीं आता
    रोचक जानकारी..अगले भाग का इंतज़ार

    ReplyDelete
  2. nice blog

    shayari,jokes,recipes,sms,lyrics and much more so visit

    copy link's
    www.discobhangra.com

    ReplyDelete
  3. रोचक जानकारी है, धन्‍यवाद।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्‍दर रंजना जी, आप अपनी लेखनी के द्वारा अंटार्कटिका के माहौल के सुंदर एवं जीवंत रेखाचित्र खींच रही हैं।

    ReplyDelete
  5. अत्यन्त रोचक

    ReplyDelete
  6. बहुत ही रोचक जानकारी..

    ReplyDelete
  7. Jaise jaise yeh yatra aage bar rahi hai. aur bhi rochak ho rahi hai.

    ReplyDelete
  8. बड़ी रोचक जानकारियाँ देने के लिए आभार. चित्र में पेंगुइन जैसे लग नहीं रही है. (यह प्रजाति)

    ReplyDelete
  9. यह पेंगुइन नही है ..उसके बारे में अगली किश्त में लिखूंगी .यह यहाँ पायी जाने वाली पक्षी अंटार्कटिका बर्ड है और दूसरे दो चित्र क्रिल के हैं

    ReplyDelete
  10. अच्छी रोचक जानकारियाँ मिल रही हमेंअंटार्कटिका के बारें में। कहीं से अच्छे फोटो भी मिले तो लगाए।

    ReplyDelete
  11. बेहद रोचक ,क्रिल के बारे में जानना भी अच्छा लगा ! क्रिल भुक्खड़ मानवता का बडा सहारा बन सकता है !

    ReplyDelete
  12. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  13. बहुत ही रोचक जानकारी है। आपकी यह श्रृंखला विज्ञान लेखन में नए आयाम स्‍थापित कर रही है। बधाई स्‍वीकारें।

    ReplyDelete
  14. इस ब्लॉग की जानकारी मिलना एक सुखद अनुभूति साबित हुई. अत्यन्त रोचक वैज्ञानिक जानकारियाँ मिल रही हैं. साधुवाद.

    ReplyDelete
  15. बहुत सरल शब्दों में समझाया है

    ReplyDelete
  16. विज्ञान में ऐसी जानकारी मिलना दुर्लभ है

    ReplyDelete

Name

- दर्शन लाल बावेजा,1,- बी एस पाबला,1,-Dr. Prashant Arya,2,-अंकित,4,-अंकुर गुप्ता,7,-अभिषेक ओझा,2,-अल्पना वर्मा,22,-आशीष श्रीवास्‍तव,2,-इन्द्रनील भट्टाचार्जी,3,-काव्या शुक्ला,2,-जाकिर अली ‘रजनीश’,56,-जी.के. अवधिया,6,-जीशान हैदर जैदी,45,-डा प्रवीण चोपड़ा,4,-डा0 अरविंद मिश्र,26,-डा0 श्‍याम गुप्‍ता,5,-डॉ. गुरू दयाल प्रदीप,8,-डॉ0 दिनेश मिश्र,5,-दर्शन बवेजा,1,-दर्शन लाल बवेजा,7,-दर्शन लाल बावेजा,2,-दिनेशराय द्विवेदी,1,-पवन मिश्रा,1,-पूनम मिश्रा,7,-बालसुब्रमण्यम,2,-योगेन्द्र पाल,6,-रंजना [रंजू भाटिया],22,-रेखा श्रीवास्‍तव,1,-लवली कुमारी,3,-विनय प्रजापति,2,-वीरेंद्र शर्मा(वीरुभाई),81,-शिरीष खरे,2,-शैलेश भारतवासी,1,-संदीप,2,-सलीम ख़ान,13,-हिमांशु पाण्डेय,3,.संस्‍था के उद्देश्‍य,1,।NASA,1,(गंगा दशहरा),1,100 billion planets,1,2011 एम डी,1,22 जुलाई,1,22/7,1,3/14,1,3D FANTASY GAME SPARX,1,3D News Paper,2,5 जून,1,Acid rain,1,Adhik maas,1,Adolescent,1,Aids Bumb,1,aids killing cream,1,Albert von Szent-Györgyi de Nagyrápolt,1,Alfred Nobel,1,aliens,1,All india raduio,1,altruism,1,AM,18,Aml Versha,1,andhvishwas,5,animal behaviour,1,animals,1,Antarctic Bottom Water,1,Antarctica,9,anti aids cream,1,Antibiotic resistance,1,arunachal pradesh,1,astrological challenge,1,astrology,1,Astrology and Blind Faith,1,astrology and science,1,astrology challenge,1,astronomy,4,Aubrey Holes,1,Award,4,AWI,1,Ayush Kumar Mittal,1,bad effects of mobile,1,beat Cancer,1,Beauty in Mathematics,1,Benefit of Mother Milk,1,benifit of yoga,1,Bhaddari,1,Bhoot Pret,3,big bang theory,1,Binge Drinking,1,Bio Cremation,1,bionic eye Veerubhai,1,Blind Faith,4,Blind Faith and Learned person,1,bloggers achievements,1,Blood donation,1,bloom box energy generator,1,Bobs Award,1,Breath of mud,1,briny water,1,Bullock Power,1,Business Continuity,1,C Programming Language,1,calendar,1,Camel reproduction centre,1,Carbon Sink,1,Cause of Acne,1,Change Lifestyle,1,childhood and TV,1,chromosome,1,Cognitive Scinece,1,comets,1,Computer,2,darshan baweja,1,Deep Ocean Currents,1,Depression Treatment,1,desert process,1,Dineshrai Dwivedi,1,DISQUS,1,DNA,3,DNA Fingerprinting,1,Dr Shivedra Shukla,1,Dr. Abdul Kalam,1,Dr. K. N. Pandey,1,Dr. shyam gupta,1,Dr.G.D.Pradeep,9,Drug resistance,1,earth,28,Earthquake,5,Einstein,1,energy,1,Equinox,1,eve donation,1,Experiments,1,Facebook Causes Eating Disorders,1,faith healing and science,1,fastest computer,1,fibonacci,1,Film colourization Technique,1,Food Poisoning,1,formers societe,1,gauraiya,1,Genetics Laboratory,1,Ghagh,1,gigsflops,1,God And Science,1,golden number,2,golden ratio,2,guest article,9,guinea pig,1,Have eggs to stay alert at work,1,Health,70,Health and Food,14,Health and Fruits,1,Heart Attack,1,Heel Stone,1,Hindi Children's Science Fiction,1,HIV Aids,1,Human Induced Seismicity,1,Hydrogen Power,1,hyzine,1,hyzinomania,1,identification technology,2,IIT,2,Illusion,2,immortality,2,indian astronomy,1,influenza A (H1N1) virus,1,Innovative Physics,1,ins arihant,1,Instant Hip Hain Relief,1,International Conference,1,International Year of Biodiversity,1,invention,5,inventions,30,ISC,2,Izhar Asar,1,Jafar Al Sadiq,1,Jansatta,1,japan tsunami nature culture,1,Kshaya maas,1,Laboratory,1,Ladies Health,5,Lauh Stambh,1,leap year,1,Lejend Films,1,linux,1,Man vs.Machine,1,Manish Mohan Gore,1,Manjeet Singh Boparai,1,MARS CLIMATE,1,Mary Query,2,math,1,Medical Science,2,Memory,1,Metallurgy,1,Meteor and Meteorite,1,Microbe Power,1,Miracle,1,Misconduct,3,Mission Stardust-NExT,1,MK,71,Molecular Biology,2,Motive of Science Bloggers Association,1,Mystery,1,Nature,1,Nature experts Animal and Birds,1,Negative Effects of Night Shift,1,Neuroscience Research,1,new technology,1,NKG,4,open source software,1,Osmosis,1,Otizm,1,Pahli Barsat,1,pain killer and pain,1,para manovigyan,1,PCST 2010,5,pencil,1,Physics for Entertainment,1,PK,2,Plagiarism,5,Prey(Novel) by Michael Crichton,1,Pshychology,1,psychological therapy in vedic literature,1,Puberty,1,Rainbow,1,reason of brininess,1,Refinement,1,Research,4,Robotics,1,Safe Blogging,1,Science Bloggers Association as a NGO,2,Science communication,1,science communication through blog writing,4,Science Fiction,16,Science Fiction Writing in Regional Languages,1,Science Joks,1,Science Journalism and Ethics,3,Science News,2,science of laughter,1,science project,1,Science Reporter,1,Science Theories,9,scientific inventions,2,Scientist,47,scientists,1,Search Engine Volunia,1,Secret of invisibility,1,Sex Ratio,1,Shinya Yamanaka,1,SI,1,siddhi,1,Solar Energy,1,space tourism,1,space travel,1,Spirituality,1,Stem Cell,1,Stephen Hawking,1,stonehenge mystery,1,Summer Solstice,1,Sunspots and climate,1,SuperConductivity,1,survival of fittest,1,sweet 31,1,Swine flue,1,taantra siddhee,1,tally presence system,1,Tantra-mantra,1,technical,1,technology,18,telomerase,1,Theory of organic evolution,1,Therapy in Rig veda,1,tokamak,1,Top 10 Blogger,1,Transit of Venus,1,TSALIIM Vigyan Gaurav Samman,1,tsunami warning,1,Tuberculosis Bacillus,1,tyndall effect,1,universe,14,Urdu Science Fiction Writer,1,vedic literature,1,VIDEO BOOK,1,Vigyan Pragati,1,Vigyan Prasar,1,Vision,1,Vividh Bharti,1,water,1,Web Technology,1,Wild life,3,Women Empowerment,1,Workshop,5,World Health Day,1,World no tobacco day,1,world trade center,1,Wormhole concept,1,Ya Perelman,1,yogendra,2,π,1,अंक,1,अंक गणित,1,अंतरिक्ष,1,अंतरिक्ष में सैर सपाटा,1,अंतरिक्ष यात्रा,1,अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन,1,अतिचालकता,1,अतीन्द्रिय दृष्टि,1,अतीन्द्रिय बोध,1,अथर्ववेद,1,अंध-विश्वास,2,अंधविश्‍वास,1,अंधविश्वास को चुनौती,3,अधिक मास,1,अध्यात्म,1,अनंत,1,अनसुलझे रहस्य,1,अन्तरिक्ष पर्यटन,3,अन्धविश्वास,3,अन्धविश्वास के खिलाफ,1,अभिषेक,8,अभिषेक मिश्र,4,अमरता,1,अम्ल वर्षा,1,अयुमु,1,अरुणाचल प्रदेश,1,अर्थ एक्सपेरीमेंट,3,अर्शिया अली,1,अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी,1,अलौकिक संगीत,1,अवसाद मुक्ति,1,अस्थि विज्ञान,1,आई आई टी,1,आई साईबोर्ग,1,आईएनएस अरिहंत,1,आकाश,1,आकाशगंगा,2,आटिज्‍म,1,आध्यात्म,1,आनंद कुमार,1,आनुवांशिक वाहक,1,आर्कियोलॉजी,1,आलम आरा,1,आविष्कार,1,आविष्कार प्रौद्योगिकी मोबाईल,1,इंटरनेट का सफर,1,इंडिव्हिजुअल व्हेलॉसिटी,1,इनविजिबल मैन,1,इन्जाज़-ऊंट प्रतिकृति,1,इन्द्रधनुष,1,इन्द्रनील भट्टाचार्जी,1,इन्द्रनील भट्टाचार्य,1,इशारों की भाषा,1,ईश्वर और विज्ञान,1,उजाला मासिक,1,उन्माद,1,उन्‍मुक्‍त,1,उप‍लब्धि,3,उबुन्टू,1,उल्‍कापात,1,उल्‍कापिंड,1,ऋग्वेद,1,एड्स जांच दिवस,1,एड्सरोधी क्रीम,1,एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया,1,एल्कोहल,1,एल्फ्रेड नोबल,1,औरतों में दिल की बीमारी का खतरा,1,कदाचार,1,कपडे,1,कम्‍प्‍यूटर एवं तकनीक,4,कम्प्यूटर विज्ञान,1,करेंट साइंस,1,कर्मवाद,1,किसानों की आत्महत्याएँ,1,कीमती समय,1,कृत्रिम जीवन,1,कृत्रिम रक्‍त,1,कृषि अवशेष,1,केविन वार्विक्क,1,कैसे मजबूत बनाएं हड्डियां,1,क्रायोनिक्स,1,क्रैग वेंटर,1,क्षय मास,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,2,खगोल,1,खगोल विज्ञान,2,खगोल विज्ञान.,1,खगोल वेधशाला,1,खतरनाक व्‍यवहार,1,खाद्य विषाक्‍तता,1,खारा जल,1,खूबसूरत आँखें,1,गणित,3,गति,1,गर्भकाल,1,गर्भस्‍थ शिशु का पोषण,1,गर्मी से बचने के तरीके,1,गुणसूत्र,1,गेलिलियो,1,गोल्डेन नंबर,2,गौरैया,1,ग्रह,1,ग्रीष्मकालीन अयनांत,1,ग्रुप व्हेलॉसिटी,1,ग्रेफ़ाइट,1,ग्लोबल वार्मिंग,2,घाघ-भड्डरी,1,चंद्रग्रहण,1,चमत्कार,1,चमत्कारिक पत्थर,1,चरघातांकी संख्याएं,1,चार्ल्‍स डार्विन,1,चिकत्सा विज्ञान,1,चैटिंग,1,छरहरी काया,1,छुद्रग्रह,1,जल ही जीवन है,1,जान जेम्स आडूबान,1,जानवरों की अभिव्यक्ति,1,जीवन और जंग,1,जीवन की उत्‍पत्ति,1,जैव विविधता वर्ष,1,जैव शवदाह,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और अंधविश्वास,2,झारखण्‍ड,1,टिंडल प्रभाव,1,टीलोमियर,1,टीवी और स्‍वास्‍थ्‍य,1,टीवी के दुष्‍प्रभाव,1,टेक्‍नालॉजी,1,टॉप 10 ब्लॉगर,1,डा0 अब्राहम टी कोवूर,1,डा0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम,1,डाइनामाइट,1,डाटा सेंटर,1,डिस्कस,1,डी•एन•ए• की खोज,3,डीप किसिंग,1,डॉ मनोज पटैरिया,1,डॉ. के.एन. पांडेय,1,डॉ० मिश्र,1,ड्रग एडिक्‍ट,1,ड्रग्स,1,ड्रग्‍स की लत,1,तम्बाकू,1,तम्‍बाकू के दुष्‍प्रभाव,1,तम्बाकू निषेध,1,तर्कशास्त्र,1,ताँत्रिक क्रियाएँ,1,थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर,1,थ्री ईडियट्स के फार्मूले,1,दर्दनाशी,1,दर्शन,1,दर्शन लाल बवेजा,3,दिल की बीमारी,1,दिव्‍य शक्ति,1,दुरबीन,1,दूरानुभूति,1,दोहरे मानदण्ड,1,धरोहर,1,धर्म,2,धातु विज्ञान,1,धार्मिक पाखण्ड,1,धुम्रपान और याद्दाश्‍त,1,धुम्रपान के दुष्‍प्रभाव,1,धूल-मिट्टी,1,नई खोजें,1,नन्हे आविष्कार,1,नमक,1,नवाचारी भौतिकी,1,नशीली दवाएं,1,नाइट शिफ्ट के दुष्‍प्रभाव,1,नारायणमूर्ति,1,नारी-मुक्ति,1,नींद और बीमारियां,1,नींद न आने के कारण,1,नेत्रदान और ब्लॉगर्स,1,नेत्रदान का महत्‍व,1,नेत्रदान कैसे करें?,1,नैनो टेक्नालॉजी,1,नॉटिलस,1,नोबल पुरस्कार,1,नोबेल पुरस्कार,2,न्‍यूटन,1,परमाणु पनडुब्‍बी,1,परासरण विधि,1,पर्यावरण और हम,1,पर्यावरण चेतना,2,पशु पक्षी व्यवहार,1,पहली बारिश,1,पाई दिवस,1,पुच्‍छल तारा,1,पुरुष -स्त्री लिंग अनुपात,1,पूर्ण अँधियारा चंद्रग्रहण,1,पृथ्वी की परिधि,3,पृथ्‍वेतर जीवन,1,पेट्रोल चोरी,1,पेंसिल,1,पैडल वाली पनडुब्बी,1,पैराशूट,1,पॉवर कट से राहत,1,पौरूष शक्ति,1,प्रकाश,2,प्रज्ञाएँ,1,प्रतिपदार्थ,1,प्रतिरक्षा,1,प्रदूषण,1,प्रदूषण और आम आदमी,1,प्ररेणा प्रसंग,1,प्रलय,2,प्रलय का दावा बेटुल्गुयेज,1,प्रसव पीड़ा,1,प्रेम में ।धोखा,1,प्रोटीन माया,1,प्लास्टिक कचरा,1,फाई दिवस,1,फिबोनाकी श्रेणी,1,फिबोनाची,1,फेसबुक,1,फ्रीवेयर,1,फ्रेंकेंस्टाइन,1,फ्रेंच किसिंग,1,बनारस,1,बायो-क्रेमेशन,1,बायोमैट्रिक पहचान तकनीकियाँ,2,बाल विज्ञान कथा,1,बालसुब्रमण्यम,6,बिग-बेंग सिद्धांत,1,बिजली,1,बिजली उत्‍पादन,1,बिजली कैसे बनती है?,1,बिजलीघर,1,बिली का विकल्‍प,1,बी0एम0डब्ल्यू0,1,बीरबल साहनी,1,बुलेटप्रूफ,1,बैल चालित पम्प,1,ब्रह्मण्‍ड,1,ब्रह्मा,1,ब्रह्माण्‍ड,1,ब्रह्माण्‍ड के रहस्‍य,1,ब्रह्मान्ड,1,ब्रेन म्‍यूजिक,1,ब्लॉग लेखन,1,ब्लॉग लेखन के द्वारा विज्ञान संचार,2,ब्लॉगिंग का महत्व,1,भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद,1,भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति,1,भारतीय वैज्ञानिक,2,भारतीय शोध,1,भूकंप के झटके,1,भूकम्‍प,1,भूगर्भिक हलचलें,1,मंगल,1,मधुमेह और खानपान,1,मनजीत सिंह बोपाराय,1,मनीष मोहन गोरे,1,मनीष वैद्य,1,मनु स्मृति,1,मनोरंजक गणित,1,महिला दिवस,1,माचू-पिचू,1,मानव शरीर,1,माया,1,मारिजुआना,1,मासिक धर्म,1,मिल्‍की वे,1,मिशन स्टारडस्ट-नेक्स,1,मीठी गपशप,1,मीमांसा,1,मुख कैंसर,1,मृत सागर,1,मेघ राज मित्र,1,मेडिकल रिसर्च,1,मेरी शैली,1,मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड,1,मैरी क्‍यूरी,2,मैरीन इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज लि,1,मोटापा,1,मोबाईल के नुकसान,1,मौसम,1,यजुर्वेद,1,युवा अनुसंधानकर्ता पुरष्कार,1,यूरी गागरिन,1,योगेन्द्र पाल,1,योगेश,1,योगेश रे,1,रक्षा उपकरण,1,राईबोसोम,1,रूप गठन,1,रेडियो टोमोग्राफिक इमेजिंग,1,रैबीज,1,रोचक रोमांचक अंटार्कटिका,4,रोबोटिक्स,1,लखनऊ,1,लादेन,1,लालन-पालन,1,लिनक्स,1,लिपरेशी,1,लीप इयर,1,लेड,1,लॉ ऑफ ग्रेविटी,1,लोक विज्ञान,1,लौह स्तम्भ,1,वजन घटाने का आसान तरीका,1,वाई गुणसूत्र,1,वायु प्रदुषण,1,वाशो,1,विज्ञान,1,विज्ञान कथा,3,विज्ञान कथा सम्मेलन,1,विज्ञान के खेल,2,विज्ञान चुटकले,1,विज्ञान तथा प्रौद्यौगिकी,1,विज्ञान प्रगति,1,विज्ञान ब्लॉग,1,विज्ञापन,1,विटामिनों के वहम,1,विद्युत,1,विवेकानंद,1,विवेचना-व्याख्या,1,विश्व नि-तम्बाकू दिवस,1,विश्व पर्यावरण दिवस,1,विश्व भूगर्भ जल दिवस,1,विष्णु,1,वीडियो,1,वीडियो बुक,1,वैज्ञानिक दृष्टिकोण,1,वैद्य अश्विनी कुमार,1,वोस्तोक,1,व्‍यायाम के लाभ,1,व्हेलॉसिटी,1,शिव,1,शुक्र पारगमन,1,शुगर के दुष्‍प्रभाव,1,शून्य,1,शोध परिणाम,1,शोधन,1,श्रृष्टि का अंत,1,सं. राष्ट्रसंघ,1,सकारात्‍मक सोच का जादू,1,संक्रमण,1,संख्या,1,संजय ग्रोवर,1,संज्ञात्मक पक्षी विज्ञान,1,सटीक व्‍यायाम,1,संत बलबीर सिंह सीचेवाल,1,सत्यजित रे,1,समय की बरबादी को रोचकने के उपाय,1,समाज और हम,1,समुद्र,1,संयोग,1,सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,1,सर्प संसार,1,साइकोलोजिस्ट,1,साइनस उपचार,1,साइंस ब्लागर्स मीट,1,साइंस ब्लागर्स मीट.,2,साइंस ब्लॉग कार्यशाला,2,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन अवार्ड,1,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन रजिस्ट्रेशन,1,साइंस ब्लॉगर्स ऑफ दि ईयर अवार्ड,1,साइंस ब्लोगिंग,1,साईकिल,1,सामवेद,1,सामाजिक अभिशाप,1,सामाजिक चेतना,1,साहित्यिक चोरी,2,सिगरेट छोड़ें,1,सी. एस. आई. आर.,1,सी.वी.रमण विज्ञान क्लब,1,सीजेरियन ऑपरेशन,1,सुपर अर्थ,1,सुपर कम्प्यूटर,1,सुरक्षित ब्लॉगिंग,1,सूर्यग्रहण,2,सृष्टि व जीवन,3,सेक्स रेशियो,1,सेहत की देखभाल,1,सोशल नेटवर्किंग,1,स्टीफेन हाकिंग,1,स्पेन,1,स्मृति,1,स्वर्ण अनुपात,1,स्वाईन-फ्लू,1,स्वास्थ्य,2,स्‍वास्‍थ्‍य और खानपान,1,स्वास्थ्य चेतना,3,हमारे वैज्ञानिक,4,हरित क्रांति,1,हंसी के फायदे,1,हाथरस कार्यशाला,1,हिंद महासागर,1,हृदय रोग,1,होलिका दहन,1,ह्यूमन रोबोट,1,
ltr
item
Science Bloggers' Association: अद्भुत और अनोखे अंटार्कटिका के जीव
अद्भुत और अनोखे अंटार्कटिका के जीव
अंटार्कटिका (Antarctica) पर जाए जाने वाले अद्भुत जीवों का परिचय।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjAE-7A3IoKBNoCcabcw7b5IaKmYxNI3QosP9XI7SVHxom1odjNFEZBBqN5YT49veenhrx6nwiiqmlYAeba0snujHTn9QTGuSMa_VaGCYu9WVi18NyccTgjvOKKTFk7aGoa5uGcOSdNMMg/s320/Antarctic+Animals.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjAE-7A3IoKBNoCcabcw7b5IaKmYxNI3QosP9XI7SVHxom1odjNFEZBBqN5YT49veenhrx6nwiiqmlYAeba0snujHTn9QTGuSMa_VaGCYu9WVi18NyccTgjvOKKTFk7aGoa5uGcOSdNMMg/s72-c/Antarctic+Animals.jpg
Science Bloggers' Association
https://blog.scientificworld.in/2016/01/antarctic-animals-information-hindi.html
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/2016/01/antarctic-animals-information-hindi.html
true
1415300117766154701
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy