हिन्दी बाल विज्ञान कथाएं: एक आलोचनात्मक अध्ययन-2 (Hindi Children's Science Fiction : A Critical Study)

पिछले अंक में आपने पढ़ा हिन्दी बाल विज्ञान कथाओं की दो मुख्य कमियों “स्वरूप का भ्रम” और “तार्किकता का अभाव” के बारे में। अब आगे.. 3. विष...

पिछले अंक में आपने पढ़ा हिन्दी बाल विज्ञान कथाओं की दो मुख्य कमियों “स्वरूप का भ्रम” और “तार्किकता का अभाव” के बारे में। अब आगे..

3. विषय का दुहरावः- हिन्दी की बाल विज्ञान कथाओं को पढते समय जो चीज सबसे ज्यादा खटकती है, वह है विषय की मौलिकता। ज्यादातर विज्ञान कथाएँ ऐसी हैं, जो सीधे अंतरिक्ष यात्रा से जुडी हुई हैं। ऐसी कहानियों में किसी नये गृह की खोज, एलियंस से मुठभेड़ ही मुख्य विषय होता है। इस तरह की कहानियों में दो चीजें कॉमन होती हैं, या तो वे हमें सुधारने का उपदेश देकर चले जाते हैं या फिर धरती के प्राणी तकनीक में पीछे होने के बावजूद एलियंस को मात देने में कामयाब हो जाते हैं।

इस सम्बंध में हाल ही में प्रकाशित तीन बाल विज्ञान कथा संग्रहों को देखना एक दिलचस्प अध्ययन हो सकता है। ‘अंतरिक्ष का स्वप्निल लोक‘ रमाशंकर का पहला विज्ञान कथा है, जिसमें कुल 10 कहानियाँ संकलित हैं। इनमें से 4 कहानियाँ अंतरिक्ष पर केन्द्रित हैं, 4 कहानियाँ अपराध पर आधारित हैं और सिर्फ 2 सामान्य कहानियाँ हैं। बच्चों के एक चर्चित विज्ञान कथाकार हैं राजीव सक्सेना। हाल ही में ‘अंतरिक्ष का संदेश‘ नामक उनका बाल विज्ञान कथा संग्रह प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में तेरह कहानियाँ हैं, जिनमें से सिर्फ एक कहानी क्लोनिंग पर आधारित है। बाकी की 12 कहानियाँ अंतरिक्ष और उसके कल्पित एलियंस से पटी पड़ी हैं।

दिल्ली प्रेस की एक लोकप्रिय बाल पत्रिका है ‘सुमन सौरभ‘, जिसमें समय-समय पर विज्ञान कथाओं का प्रकाशन होता रहता है। हाल ही में उसमें प्रकाशित कहानियों को संकलित करके ‘मिशन आकाशगंगा‘ नामक संग्रह प्रकाशित हुआ है। इस संग्रह में कुल 22 कहानियाँ हैं, जिसमें से 19 कहानियाँ अंतरिक्ष में चक्कर लगा रही हैं। कुछ कहानियों के शीर्षक भी लाजवाब हैं- ट्यूनिक के शैतान, यूके्रस ग्रह से यूरेनियम, टैमटो का संदेश, ब्रहस्पति ग्रह पर पीछा, नरभक्षी मानवों का ग्रह, पृथ्वी से चंद्रमा की रोमांचक यात्रा, शुक्र ग्रह और अंतरिक्ष लुटेरा।

एलियंस के नाम पर इस तरह की ऊल-जलूल कल्पना पढकर निराशा होना स्वाभाविक है। ये कहानियाँ विज्ञान कथाओं को बदनाम करती हैं। ऐसी कहानियाँ न तो वैज्ञानिक दृष्टि से और न ही साहित्यिक दृष्टि से खरी उतरती हैं। इस सम्बंध में विज्ञान कथा लेखक शुकदेव प्रसाद का कथन समीचीन है-

‘‘जीवन की खोज में आज से प्रायः तीन दशकों पूर्व निकला नासा का यान ‘वायेजर-1‘ विगत 6 नवम्बर 2003 को अपने सौरमण्डल की परिधि से बाहर निकल गया है। ...लेकिन अपने पूरे 26 वर्षीय अभियान में सौरमण्डल के किसी कोने से भी जीवन के स्पंदनों की धड़कन उसे नहीं सुनाई पड़ी। इसी प्रकार आज से साढ़े तीन दशकों पूर्व नासा की ही ओर से प्रेषित अन्तरिक्षयान ‘पायनियर-10‘ सौरमण्डल से आगे निकल कर अंतरिक्ष की अतल गहराईयों में विलीन हो गया है। ....लेकिन प्रथ्वेतर जीवन संधान के क्रम में आदमी के हाथ कुछ नहीं लगा। ...ये सारे नवीनतम तथ्य इस संचार युग में किसी से छिपे नहीं रहे। अतः अब इन मृत प्रसंगों का दुहराव अतिरंजना है।‘‘ (विज्ञान प्रगति, सितम्बर 2008, पृष्ठ-16)

उक्त उद्धरण से स्पष्ट है कि पृथ्वेतर जीवन एक बासी और उबाऊ कल्पना है। ऐसी कल्पनाएं लेखक की वैज्ञानिक समझ पर सवाल खड़े करती हैं। अतः इस प्रकार के प्रसंगों का उपयोग सोच-समझ कर किया जाना चाहिए।

4. सम्पादकीय त्रुटियाँ- हिन्दी बाल विज्ञान कथाओं का आज जो स्वरूप दिखाई देता है, उसमें संपादकीय नासमझी का बहुत बड़ा योगदान है। अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन‘ का संग्रह ‘बंटी का कम्प्यूटर‘, जिसे विज्ञान कथा संग्रह बताया गया है, किन्तु है वह लेखों का संग्रह। उक्त संग्रह का सम्पादन कमला वर्मा द्वारा किया गया है। यहां पर सवाल यह उठता है कि यदि लेखक ने अज्ञानतावश लेखों को विज्ञान कथा के नाम पर प्रस्तुत किया है, तो क्या सम्पादक को इस ओर नहीं ध्यान देना चाहिए? ध्यान देने वाली बात यह है कि यह संग्रह प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है और हाल ही में इसे भारतेन्दु पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। इस घटना से पता चलता है कि लेखक से लेकर पुरस्कार कमेटी तक यह अज्ञानता पसरी हुई है कि विज्ञान कथा है क्या। यह एक गम्भीर स्थिति है, जिसपर विज्ञान कथाकारों को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसी प्रकार हाल ही में रमाशंकर द्वारा संपादित एक पुस्तक ‘विज्ञान बाल कथाएं‘ के नाम से प्रकाशित हुई है। इस संग्रह में विज्ञान कथा के नाम पर बातचीत की शैली में लिखे गये वैज्ञानिक लेखों को शामिल किया गया है। ये लेख हैं- नानी मां और सूर्य ग्रहण (मालती बसंत), हम चांद पर हैं (राधेलाल नवचक्र) और जल ही जीवन है (अखिलेष श्रीवास्तव ‘चमन‘)। रमाशंकर युवा रचनाकार हैं और हाल ही में उन्होंने विज्ञान कथाओं में रूचि दिखाई है। विज्ञान कथा में उनका स्वागत है, लेकिन विज्ञान कथा लिखने से पहले उन्हें (एवं अन्य लेखकों को भी) यह पता कर लेना चाहिए कि विज्ञान कथा है क्या, अन्यथा भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार की त्रुटियां होती रहेंगी और पाठक इसी प्रकार भ्रमित होते रहेंगे।

हाल ही में शुकदेव प्रसाद के संपादन में ‘बाल विज्ञान कथाएं‘ शीर्षक से एक वृहद संकलन प्रकाशित हुआ है। इसमें विज्ञान कथा लेखन की शुरूआत से आज तक सक्रिय रचनाकारों की चुनिंदा 51 कहानियों को संकलित किया गया है। शुकदेव प्रसाद की सामान्य छवि एक गम्भीर अध्येता के रूप में रही है। लेकिन इस संग्रह ने उनकी उक्त छवि को तार-तार कर दिया है। कारण इस संग्रह में उन लोगों की रचनाओं को तो स्थान दे दिया गया है, जिन्होंने एक-आध विज्ञान कथाएँ लिखी हैं, पर हिन्दी बाल विज्ञान कथा के तीन मुख्य हस्ताक्षरों के जानबूझकर छोड़ दिया गया है। ये नाम हैं- साबिर हुसैन, राजीव सक्सेना और जाकिर अली ‘रजनीश‘। ध्यातव्य है कि इन तीनों रचनाकारों के स्वतंत्र रूप से तीन-तीन विज्ञान कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

इसके अतिरिक्त संपादक ने इस संग्रह में कुछ ऐसी रचनाओं को भी स्थान प्रदान किया है, जो बच्चों के लिए नहीं लिखी गयी हैं। जैसे भूगर्भ की यात्रा, कालयंत्र, सुंदरी मनोरमा की करूण कथा अथवा एंद्रजालिक ऐनक, दिल्ली मेरी दिल्ली, जीवन की पुर्नउत्पत्ति और कम्प्यूटर की मौत। इससे यह सिद्ध होता है कि सम्पादक द्वारा रचनाकरों के चयन की यह बाजीगरी किन्ही गुप्त उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी है। विज्ञान कथा, जोकि अपनी पहचान के लिए पहले से ही संघर्षरत है, उसमें इस तरह का प्रयास घोरनिन्दा का पात्र है। इस तरह के प्रयत्न न सिर्फ लेखकीय समर्पण का अपमान है, वरन साहित्यालोचकों को भी भ्रमित करते हैं। इसलिए ऐसे रचनाकारों की आलोचना अवश्यमभावी हो जाती है।

उम्मीद की किरण:- बाल विज्ञान कथाओं में ऐसा नहीं है कि सब कुछ हताश और निराश करने वाला ही है। इसमें बहुत कमुछ ऐसा भी है, जो अच्छा और अनुकरणीय है। न सिर्फ समर्पित विज्ञान कथाकारों बल्कि अन्य रचनाकारों ने भी कुछेक बहुत अच्छी विज्ञान कथाओं का सृजन किया है।

बाल विज्ञान कथा के पिछले सौ साल के इतिहास में ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्होंने उसके विकास में महत्वर्ण योगदान दिया है। ऐसे रचनाकारों में हरिकृष्ण देवसरे (लावेनी, डा0 बोमा की डायरी, एक और भूत, दूसरे ग्रहों के गुप्तचर), सुशील कपूर (मंगल की सैर, शुक्र की खोज), ओम प्रकाश (चांद से आगे, सोने का गोला), कैलाश शाह (अंतरिक्ष के पार, हरे दानवों का देश), मोहन सुंदर राजन (अंतरिक्ष का वरदान, अंतरिक्ष यान के कारनामे), साबिर हुसैन (पीली धरती, वेनिक ग्रह की सैर, नुपुर नक्षत्र), अरूण रावत सूर्यसारथी, जाकिर अली ‘रजनीश‘ (चमत्कार, समय के पार, विज्ञान की कथाएँ, प्रतिनिधि बाल विज्ञान कथाएँ), राजीव सक्सेना (अंतरिक्ष के चोर, धरती के कैदी, अंतरिक्ष का संदेश), विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी आदि प्रमुख हैं।

इनके अतिरिक्त भी ऐसे बहुत से रचनाकार हैं, जिन्होंने छिटपुट रूप में ही सही पर विज्ञान कथाओं की धारा को आगे बढाने में मदद दी है। ऐसे रचनाकारों में विभा देवसरे (शनिलोक की यात्रा), योगेश गुप्त (रेडियो का सपना), सत्येन्द्र शरत (प्रोफेसर सारंग), कैलाश कल्पित (वैज्ञानिक गोरिल्ला), सुरजीत (अंतरिक्ष से आने वाला), चंद्र विजय चतुर्वेदी (सितारों के आगे), विनोद अग्रवाल (शुक्र ग्रह के मेहमान), सुरेश आमेटा (उड़नतश्तरी का रहस्य), विजय कुमार बिस्सा (अंतरिक्ष की सैर), डा0 अरविंद मिश्र (राहुल की मंगल यात्रा), हरीश गोयल (शुक्र ग्रह की राजकुमारी), इरा सक्सेना (कम्प्यूटर के जाल में), संजीव जायसवाल ‘संजय‘ (मानव फैक्स मशीन), जीशान हैदर जैदी, नीलम राकेश (यह कैसा चक्कर), कल्पना कुलश्रेष्ठ, रमाशंकर (अंतरिक्ष का स्वप्निल लोक), रमेश सोमवंशी, पृथ्वीनाथ पाण्डेय (अनोखे ग्रह के विचित्र प्राणी), अमित कुमार, नाहिद फरजाना आदि के नाम मुख्य रूप से लिये जा सकते हैं।

COMMENTS

BLOGGER: 16
  1. Vugyan katha ke bare men aalochnatmak lekhan ka prarambh to huaa

    ReplyDelete
  2. आशा है विज्ञान कथाओं के विकास में यह लेख सहायक होगा।

    ReplyDelete
  3. हिन्दी बाल विज्ञान कथाओं का आलोचनात्मक अध्ययन
    पढ़कर सुखद अनुभूति हुई!
    जाकिर अली रजनीश जी को बधाई!

    ReplyDelete
  4. यह आलेख तो लिखा ही इसलिये गया है कि बाल-कथा सन्ग्रह में ज़ाकिर जी का नाम नहीं है, यह स्वयम अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने वाली बात है ।
    ----ज़ाकिर जी ,सन्ख्या से अधिक गुण वत्ता की महत्ता होती है, ’उसने कहा था’ नामक एक कहानी से ही लेखक कालजयी होगया, सुना है या नहीं?
    अन्तिम पेरा में आपने जो भी कथाये गिनायी हैं वे विग्यान कथायें नहीं विग्यान की खोजों के वर्णन हैं।

    ReplyDelete
  5. Abhinav Sharma12/7/09, 5:54 PM

    Achchha Lekh.

    ReplyDelete
  6. आदरणीय श्याम जी, हालाँकि “तस्लीम” और “साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन” पर अक्सर आपके नकारात्मक कमेंट आते रहते हैं, इसलिए हम आपकी ऊंट पटांग टिप्पणियों के अभ्यस्त हो गये हैं। लेकिन आपका यह कमेंट क्योंकि सीधे मुझसे सम्बंध रखता है, इसलिए मुझे लगा कि इसका जवाब दिया जाना चाहिए।
    हालाँकि मेरे 4 बाल विज्ञान कथा संग्रह प्रकाशित हैं, पर मैं यहाँ पर सिर्फ 1 की ही बात करूंगा, क्योंकि आपने “उसने कहा था” का चर्चा किया है।
    “समय के पार” की पाण्डुलिपि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से वर्ष 1991 में भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार (निर्णायक मण्डल अध्यक्ष-प्रभाकर श्रोत्रीय) से पुरस्कृत है। उस समय श्रोत्रीय जी भारतीय भाषा परिषद की पत्रिका “वागर्थ” के सम्पादक थे और “समय के पार” को “वागर्थ” में प्रकाशित करना चाहते थे, लेकिन उक्त पुस्तक प्रकाशन विभाग से प्रकाशनाधीन होने के कारण ऐसा सम्भव नहीं हो सका था। पुस्तक प्रकाशन के बाद उस पुस्तक को हिन्दी बाल साहित्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार “रतनलाल शर्मा बाल साहित्य पुरस्कार” (निर्णायक मण्डल अध्यक्ष-विष्णु प्रभाकर) एवं उ0प्र0 हिन्दी संस्थान का सर्जना पुरस्कार भी मिला। लगे हाथ रतन लाल शर्मा पुरस्कार से जुड़ी एक और बात जान लीजिए। जब यह किताब विष्णु प्रभाकार जी ने पढी़, तो उसके तुरंत बाद उन्होंने कहा था- अब अन्य किसी किताब को पढ़ने की आवश्यकता मैं नहीं समझता क्योंकि बाल साहित्य में इस तरह की पुस्तक आज तक नहीं लिखी गयी।
    यदि आप मा0 विष्णु प्रभाकर और प्रभाकर श्रोत्रीय जी के बारे में जानते होंगे, तो फिर आपको “समय के पार” का महत्व समझ में आ गया होगा।
    लगे हाथ आपको इससे सम्बंधित आपको एक और रोचक तथ्य बता दूँ कि यह हिन्दी सहित्य के इतिहास की इकलौती पुस्तक है, जिसको बाल साहित्य के तीनों सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। और शुकदेव प्रसाद जी ने जान बूझकर (आखिर उनसे कम उम्र के लेखक को ये पुरस्कार कैसे मिल गये?) समय के पार के लेखक की कहानी उक्त संग्रह में नहीं शामिल की। यह एक जानबूझ कर की गयी शरारत थी, जिसे पाठकों को बताया जाना जरूरी था।
    साथ ही एक बात आप और जान लें कि यह पुस्तक आज से तीन-चार वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई थी, और इतना तो आप भी जानते होंगे कि प्रतिक्रिया जताने के लिए कोई भी व्यक्ति तीन-चार साल का समय नहीं लेता?
    इसके अलावा आपने एक और बात लिखी है कि अन्तिम पैरा में गिनाये गये नाम विज्ञान कथाएं नहीं हैं, विज्ञान खोजों के वर्णन हैं। इस सम्बंध में इतना ही कहूंगा कि विज्ञान कथाएँ क्या होती हैं, इस बारे में मुझे किसी से सीख नहीं चाहिए। कम से कम उस व्यक्ति से तो नहीं ही, जिसने एक अदद विज्ञान कथा तक न लिखी हो।

    ReplyDelete
  7. Monday, December 07, 2009
    Dr. shyam gupta said...

    रज़्नीश जी आपने हडबडी में गलत पोस्ट पर टिप्पणी की है। कोई बात नहीं । पुरष्कार कैसे मिलते हैं- नोबुल पुरस्कार तक--सब जानते हैं , यह कोई क्वालिटी की गारन्टी नहीं । तुलसी. कबीर. प्रेमचन्द को तो पुरुष्कार नहीं मिले , वे आज क्या हैं। विरुद्ध बात को तो सदा ही ऊट-पटांग कहा जाता है, मेरे लिये नया कुछ नहीं ।
    Monday, December 07, 2009
    Dr. shyam gupta said...

    और हां किसी बात को हांजी-हांजी कहना बहुत आसान व सुविधाज़नक है- न कहना ही अधिक कठिन होता है, न कहना ही सीखना कठिन है। क्योंकि उसमे विचार चाहिये।

    ReplyDelete
  8. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  9. Shyam ji, Maine galat nahi, sahi jagah jawab diya hai.
    Ek baat aur, Jab aapko Vishnu Prabhakar Aur Prabhakar Shotreey ki garima hi nahee maaloom, to fir aapse baat karna vyarthta hai.

    ReplyDelete
  10. आपका विज्ञान कथा के विषय में ब्लॉग पढ़ा पढ़कर आनंद मिला
    ऐसे विषय रखा करे| दूसरा आपसे मुझे जानना कि में विज्ञान के विषय पर शोध कर रहा हूँ
    मुझे आशा है आप मुझे इस विषय में मेरी मदद करेंगे| आपका ब्लॉग सर्व जन हिताय को चरितार्थ करता है |

    दीपक सोंदरवा

    ReplyDelete
  11. आपका ब्लॉग सर्व जन हिताय को चरितार्थ करता है |

    ReplyDelete
  12. हुज़ूर पहले ठीक से पढा करें ---आपने यह टिप्पणी मेरे ब्लोग द बर्ल्ड ओफ़ माई थोट्स पर ’ राजधानी की पहचान.....’ पर की थे जो हडबडी का परिचायक है, वह तो मैने आपकी पोस्त व अपनी पोस्त दोनों पर ही टिप्पणी दी है ।-- गरिमा व विचार वैविध्यता , विचार भिन्नता , विचार सत्यता अलग अलग वस्तुएं हैं । गरिमा मानने का अर्थ समर्थन या पिछलग्गू होना या अन्ध विश्वासी समर्थन नहीं होता।

    ReplyDelete
  13. Gupta ji, Wo tippadi HADBADI ki parachayak bilkul nahi thi. Maine JAANBOOJH KAR wahan tippadi dee thee, jisse aapko pata chal sake ki aapki baat ka uttar de diya gaya hai.

    ReplyDelete
  14. "......... कोई बात नहीं । पुरष्कार कैसे मिलते हैं- नोबुल पुरस्कार तक--सब जानते हैं , यह कोई क्वालिटी की गारन्टी नहीं । ......"

    वाह...वाह....!
    आपने तो सारी पोल ही स्वयं खोल दी!
    अब मुझे खूब समझ में आ रहा है कि
    आपने पुरस्कार कैसे हाँसिल किये होंगे?
    इसको वाद तो........को ही पर्याप्त मानें!

    ReplyDelete
  15. शास्त्रीजी, यही तो सारी बात है- मुझे तो आज तक किसी ने पुरस्कार ही नहीं दिया । क्या आपने भी वैसे ही.....।

    ReplyDelete
  16. aap bahut achchha likhate ho mere blog par aap ka swagat hain .

    ReplyDelete

Name

- दर्शन लाल बावेजा,1,- बी एस पाबला,1,-Dr. Prashant Arya,2,-अंकित,4,-अंकुर गुप्ता,7,-अभिषेक ओझा,2,-अल्पना वर्मा,22,-आशीष श्रीवास्‍तव,2,-इन्द्रनील भट्टाचार्जी,3,-काव्या शुक्ला,2,-जाकिर अली ‘रजनीश’,56,-जी.के. अवधिया,6,-जीशान हैदर जैदी,45,-डा प्रवीण चोपड़ा,4,-डा0 अरविंद मिश्र,26,-डा0 श्‍याम गुप्‍ता,5,-डॉ. गुरू दयाल प्रदीप,8,-डॉ0 दिनेश मिश्र,5,-दर्शन बवेजा,1,-दर्शन लाल बवेजा,7,-दर्शन लाल बावेजा,2,-दिनेशराय द्विवेदी,1,-पवन मिश्रा,1,-पूनम मिश्रा,7,-बालसुब्रमण्यम,2,-योगेन्द्र पाल,6,-रंजना [रंजू भाटिया],22,-रेखा श्रीवास्‍तव,1,-लवली कुमारी,3,-विनय प्रजापति,2,-वीरेंद्र शर्मा(वीरुभाई),81,-शिरीष खरे,2,-शैलेश भारतवासी,1,-संदीप,2,-सलीम ख़ान,13,-हिमांशु पाण्डेय,3,.संस्‍था के उद्देश्‍य,1,।NASA,1,(गंगा दशहरा),1,100 billion planets,1,2011 एम डी,1,22 जुलाई,1,22/7,1,3/14,1,3D FANTASY GAME SPARX,1,3D News Paper,2,5 जून,1,Acid rain,1,Adhik maas,1,Adolescent,1,Aids Bumb,1,aids killing cream,1,Albert von Szent-Györgyi de Nagyrápolt,1,Alfred Nobel,1,aliens,1,All india raduio,1,altruism,1,AM,18,Aml Versha,1,andhvishwas,5,animal behaviour,1,animals,1,Antarctic Bottom Water,1,Antarctica,9,anti aids cream,1,Antibiotic resistance,1,arunachal pradesh,1,astrological challenge,1,astrology,1,Astrology and Blind Faith,1,astrology and science,1,astrology challenge,1,astronomy,4,Aubrey Holes,1,Award,4,AWI,1,Ayush Kumar Mittal,1,bad effects of mobile,1,beat Cancer,1,Beauty in Mathematics,1,Benefit of Mother Milk,1,benifit of yoga,1,Bhaddari,1,Bhoot Pret,3,big bang theory,1,Binge Drinking,1,Bio Cremation,1,bionic eye Veerubhai,1,Blind Faith,4,Blind Faith and Learned person,1,bloggers achievements,1,Blood donation,1,bloom box energy generator,1,Bobs Award,1,Breath of mud,1,briny water,1,Bullock Power,1,Business Continuity,1,C Programming Language,1,calendar,1,Camel reproduction centre,1,Carbon Sink,1,Cause of Acne,1,Change Lifestyle,1,childhood and TV,1,chromosome,1,Cognitive Scinece,1,comets,1,Computer,2,darshan baweja,1,Deep Ocean Currents,1,Depression Treatment,1,desert process,1,Dineshrai Dwivedi,1,DISQUS,1,DNA,3,DNA Fingerprinting,1,Dr Shivedra Shukla,1,Dr. Abdul Kalam,1,Dr. K. N. Pandey,1,Dr. shyam gupta,1,Dr.G.D.Pradeep,9,Drug resistance,1,earth,28,Earthquake,5,Einstein,1,energy,1,Equinox,1,eve donation,1,Experiments,1,Facebook Causes Eating Disorders,1,faith healing and science,1,fastest computer,1,fibonacci,1,Film colourization Technique,1,Food Poisoning,1,formers societe,1,gauraiya,1,Genetics Laboratory,1,Ghagh,1,gigsflops,1,God And Science,1,golden number,2,golden ratio,2,guest article,9,guinea pig,1,Have eggs to stay alert at work,1,Health,70,Health and Food,14,Health and Fruits,1,Heart Attack,1,Heel Stone,1,Hindi Children's Science Fiction,1,HIV Aids,1,Human Induced Seismicity,1,Hydrogen Power,1,hyzine,1,hyzinomania,1,identification technology,2,IIT,2,Illusion,2,immortality,2,indian astronomy,1,influenza A (H1N1) virus,1,Innovative Physics,1,ins arihant,1,Instant Hip Hain Relief,1,International Conference,1,International Year of Biodiversity,1,invention,5,inventions,30,ISC,2,Izhar Asar,1,Jafar Al Sadiq,1,Jansatta,1,japan tsunami nature culture,1,Kshaya maas,1,Laboratory,1,Ladies Health,5,Lauh Stambh,1,leap year,1,Lejend Films,1,linux,1,Man vs.Machine,1,Manish Mohan Gore,1,Manjeet Singh Boparai,1,MARS CLIMATE,1,Mary Query,2,math,1,Medical Science,2,Memory,1,Metallurgy,1,Meteor and Meteorite,1,Microbe Power,1,Miracle,1,Misconduct,3,Mission Stardust-NExT,1,MK,71,Molecular Biology,2,Motive of Science Bloggers Association,1,Mystery,1,Nature,1,Nature experts Animal and Birds,1,Negative Effects of Night Shift,1,Neuroscience Research,1,new technology,1,NKG,4,open source software,1,Osmosis,1,Otizm,1,Pahli Barsat,1,pain killer and pain,1,para manovigyan,1,PCST 2010,5,pencil,1,Physics for Entertainment,1,PK,2,Plagiarism,5,Prey(Novel) by Michael Crichton,1,Pshychology,1,psychological therapy in vedic literature,1,Puberty,1,Rainbow,1,reason of brininess,1,Refinement,1,Research,4,Robotics,1,Safe Blogging,1,Science Bloggers Association as a NGO,2,Science communication,1,science communication through blog writing,4,Science Fiction,16,Science Fiction Writing in Regional Languages,1,Science Joks,1,Science Journalism and Ethics,3,Science News,2,science of laughter,1,science project,1,Science Reporter,1,Science Theories,9,scientific inventions,2,Scientist,47,scientists,1,Search Engine Volunia,1,Secret of invisibility,1,Sex Ratio,1,Shinya Yamanaka,1,SI,1,siddhi,1,Solar Energy,1,space tourism,1,space travel,1,Spirituality,1,Stem Cell,1,Stephen Hawking,1,stonehenge mystery,1,Summer Solstice,1,Sunspots and climate,1,SuperConductivity,1,survival of fittest,1,sweet 31,1,Swine flue,1,taantra siddhee,1,tally presence system,1,Tantra-mantra,1,technical,1,technology,18,telomerase,1,Theory of organic evolution,1,Therapy in Rig veda,1,tokamak,1,Top 10 Blogger,1,Transit of Venus,1,TSALIIM Vigyan Gaurav Samman,1,tsunami warning,1,Tuberculosis Bacillus,1,tyndall effect,1,universe,14,Urdu Science Fiction Writer,1,vedic literature,1,VIDEO BOOK,1,Vigyan Pragati,1,Vigyan Prasar,1,Vision,1,Vividh Bharti,1,water,1,Web Technology,1,Wild life,3,Women Empowerment,1,Workshop,5,World Health Day,1,World no tobacco day,1,world trade center,1,Wormhole concept,1,Ya Perelman,1,yogendra,2,π,1,अंक,1,अंक गणित,1,अंतरिक्ष,1,अंतरिक्ष में सैर सपाटा,1,अंतरिक्ष यात्रा,1,अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन,1,अतिचालकता,1,अतीन्द्रिय दृष्टि,1,अतीन्द्रिय बोध,1,अथर्ववेद,1,अंध-विश्वास,2,अंधविश्‍वास,1,अंधविश्वास को चुनौती,3,अधिक मास,1,अध्यात्म,1,अनंत,1,अनसुलझे रहस्य,1,अन्तरिक्ष पर्यटन,3,अन्धविश्वास,3,अन्धविश्वास के खिलाफ,1,अभिषेक,8,अभिषेक मिश्र,4,अमरता,1,अम्ल वर्षा,1,अयुमु,1,अरुणाचल प्रदेश,1,अर्थ एक्सपेरीमेंट,3,अर्शिया अली,1,अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी,1,अलौकिक संगीत,1,अवसाद मुक्ति,1,अस्थि विज्ञान,1,आई आई टी,1,आई साईबोर्ग,1,आईएनएस अरिहंत,1,आकाश,1,आकाशगंगा,2,आटिज्‍म,1,आध्यात्म,1,आनंद कुमार,1,आनुवांशिक वाहक,1,आर्कियोलॉजी,1,आलम आरा,1,आविष्कार,1,आविष्कार प्रौद्योगिकी मोबाईल,1,इंटरनेट का सफर,1,इंडिव्हिजुअल व्हेलॉसिटी,1,इनविजिबल मैन,1,इन्जाज़-ऊंट प्रतिकृति,1,इन्द्रधनुष,1,इन्द्रनील भट्टाचार्जी,1,इन्द्रनील भट्टाचार्य,1,इशारों की भाषा,1,ईश्वर और विज्ञान,1,उजाला मासिक,1,उन्माद,1,उन्‍मुक्‍त,1,उप‍लब्धि,3,उबुन्टू,1,उल्‍कापात,1,उल्‍कापिंड,1,ऋग्वेद,1,एड्स जांच दिवस,1,एड्सरोधी क्रीम,1,एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया,1,एल्कोहल,1,एल्फ्रेड नोबल,1,औरतों में दिल की बीमारी का खतरा,1,कदाचार,1,कपडे,1,कम्‍प्‍यूटर एवं तकनीक,4,कम्प्यूटर विज्ञान,1,करेंट साइंस,1,कर्मवाद,1,किसानों की आत्महत्याएँ,1,कीमती समय,1,कृत्रिम जीवन,1,कृत्रिम रक्‍त,1,कृषि अवशेष,1,केविन वार्विक्क,1,कैसे मजबूत बनाएं हड्डियां,1,क्रायोनिक्स,1,क्रैग वेंटर,1,क्षय मास,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,2,खगोल,1,खगोल विज्ञान,2,खगोल विज्ञान.,1,खगोल वेधशाला,1,खतरनाक व्‍यवहार,1,खाद्य विषाक्‍तता,1,खारा जल,1,खूबसूरत आँखें,1,गणित,3,गति,1,गर्भकाल,1,गर्भस्‍थ शिशु का पोषण,1,गर्मी से बचने के तरीके,1,गुणसूत्र,1,गेलिलियो,1,गोल्डेन नंबर,2,गौरैया,1,ग्रह,1,ग्रीष्मकालीन अयनांत,1,ग्रुप व्हेलॉसिटी,1,ग्रेफ़ाइट,1,ग्लोबल वार्मिंग,2,घाघ-भड्डरी,1,चंद्रग्रहण,1,चमत्कार,1,चमत्कारिक पत्थर,1,चरघातांकी संख्याएं,1,चार्ल्‍स डार्विन,1,चिकत्सा विज्ञान,1,चैटिंग,1,छरहरी काया,1,छुद्रग्रह,1,जल ही जीवन है,1,जान जेम्स आडूबान,1,जानवरों की अभिव्यक्ति,1,जीवन और जंग,1,जीवन की उत्‍पत्ति,1,जैव विविधता वर्ष,1,जैव शवदाह,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और अंधविश्वास,2,झारखण्‍ड,1,टिंडल प्रभाव,1,टीलोमियर,1,टीवी और स्‍वास्‍थ्‍य,1,टीवी के दुष्‍प्रभाव,1,टेक्‍नालॉजी,1,टॉप 10 ब्लॉगर,1,डा0 अब्राहम टी कोवूर,1,डा0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम,1,डाइनामाइट,1,डाटा सेंटर,1,डिस्कस,1,डी•एन•ए• की खोज,3,डीप किसिंग,1,डॉ मनोज पटैरिया,1,डॉ. के.एन. पांडेय,1,डॉ० मिश्र,1,ड्रग एडिक्‍ट,1,ड्रग्स,1,ड्रग्‍स की लत,1,तम्बाकू,1,तम्‍बाकू के दुष्‍प्रभाव,1,तम्बाकू निषेध,1,तर्कशास्त्र,1,ताँत्रिक क्रियाएँ,1,थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर,1,थ्री ईडियट्स के फार्मूले,1,दर्दनाशी,1,दर्शन,1,दर्शन लाल बवेजा,3,दिल की बीमारी,1,दिव्‍य शक्ति,1,दुरबीन,1,दूरानुभूति,1,दोहरे मानदण्ड,1,धरोहर,1,धर्म,2,धातु विज्ञान,1,धार्मिक पाखण्ड,1,धुम्रपान और याद्दाश्‍त,1,धुम्रपान के दुष्‍प्रभाव,1,धूल-मिट्टी,1,नई खोजें,1,नन्हे आविष्कार,1,नमक,1,नवाचारी भौतिकी,1,नशीली दवाएं,1,नाइट शिफ्ट के दुष्‍प्रभाव,1,नारायणमूर्ति,1,नारी-मुक्ति,1,नींद और बीमारियां,1,नींद न आने के कारण,1,नेत्रदान और ब्लॉगर्स,1,नेत्रदान का महत्‍व,1,नेत्रदान कैसे करें?,1,नैनो टेक्नालॉजी,1,नॉटिलस,1,नोबल पुरस्कार,1,नोबेल पुरस्कार,2,न्‍यूटन,1,परमाणु पनडुब्‍बी,1,परासरण विधि,1,पर्यावरण और हम,1,पर्यावरण चेतना,2,पशु पक्षी व्यवहार,1,पहली बारिश,1,पाई दिवस,1,पुच्‍छल तारा,1,पुरुष -स्त्री लिंग अनुपात,1,पूर्ण अँधियारा चंद्रग्रहण,1,पृथ्वी की परिधि,3,पृथ्‍वेतर जीवन,1,पेट्रोल चोरी,1,पेंसिल,1,पैडल वाली पनडुब्बी,1,पैराशूट,1,पॉवर कट से राहत,1,पौरूष शक्ति,1,प्रकाश,2,प्रज्ञाएँ,1,प्रतिपदार्थ,1,प्रतिरक्षा,1,प्रदूषण,1,प्रदूषण और आम आदमी,1,प्ररेणा प्रसंग,1,प्रलय,2,प्रलय का दावा बेटुल्गुयेज,1,प्रसव पीड़ा,1,प्रेम में ।धोखा,1,प्रोटीन माया,1,प्लास्टिक कचरा,1,फाई दिवस,1,फिबोनाकी श्रेणी,1,फिबोनाची,1,फेसबुक,1,फ्रीवेयर,1,फ्रेंकेंस्टाइन,1,फ्रेंच किसिंग,1,बनारस,1,बायो-क्रेमेशन,1,बायोमैट्रिक पहचान तकनीकियाँ,2,बाल विज्ञान कथा,1,बालसुब्रमण्यम,6,बिग-बेंग सिद्धांत,1,बिजली,1,बिजली उत्‍पादन,1,बिजली कैसे बनती है?,1,बिजलीघर,1,बिली का विकल्‍प,1,बी0एम0डब्ल्यू0,1,बीरबल साहनी,1,बुलेटप्रूफ,1,बैल चालित पम्प,1,ब्रह्मण्‍ड,1,ब्रह्मा,1,ब्रह्माण्‍ड,1,ब्रह्माण्‍ड के रहस्‍य,1,ब्रह्मान्ड,1,ब्रेन म्‍यूजिक,1,ब्लॉग लेखन,1,ब्लॉग लेखन के द्वारा विज्ञान संचार,2,ब्लॉगिंग का महत्व,1,भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद,1,भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति,1,भारतीय वैज्ञानिक,2,भारतीय शोध,1,भूकंप के झटके,1,भूकम्‍प,1,भूगर्भिक हलचलें,1,मंगल,1,मधुमेह और खानपान,1,मनजीत सिंह बोपाराय,1,मनीष मोहन गोरे,1,मनीष वैद्य,1,मनु स्मृति,1,मनोरंजक गणित,1,महिला दिवस,1,माचू-पिचू,1,मानव शरीर,1,माया,1,मारिजुआना,1,मासिक धर्म,1,मिल्‍की वे,1,मिशन स्टारडस्ट-नेक्स,1,मीठी गपशप,1,मीमांसा,1,मुख कैंसर,1,मृत सागर,1,मेघ राज मित्र,1,मेडिकल रिसर्च,1,मेरी शैली,1,मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड,1,मैरी क्‍यूरी,2,मैरीन इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज लि,1,मोटापा,1,मोबाईल के नुकसान,1,मौसम,1,यजुर्वेद,1,युवा अनुसंधानकर्ता पुरष्कार,1,यूरी गागरिन,1,योगेन्द्र पाल,1,योगेश,1,योगेश रे,1,रक्षा उपकरण,1,राईबोसोम,1,रूप गठन,1,रेडियो टोमोग्राफिक इमेजिंग,1,रैबीज,1,रोचक रोमांचक अंटार्कटिका,4,रोबोटिक्स,1,लखनऊ,1,लादेन,1,लालन-पालन,1,लिनक्स,1,लिपरेशी,1,लीप इयर,1,लेड,1,लॉ ऑफ ग्रेविटी,1,लोक विज्ञान,1,लौह स्तम्भ,1,वजन घटाने का आसान तरीका,1,वाई गुणसूत्र,1,वायु प्रदुषण,1,वाशो,1,विज्ञान,1,विज्ञान कथा,3,विज्ञान कथा सम्मेलन,1,विज्ञान के खेल,2,विज्ञान चुटकले,1,विज्ञान तथा प्रौद्यौगिकी,1,विज्ञान प्रगति,1,विज्ञान ब्लॉग,1,विज्ञापन,1,विटामिनों के वहम,1,विद्युत,1,विवेकानंद,1,विवेचना-व्याख्या,1,विश्व नि-तम्बाकू दिवस,1,विश्व पर्यावरण दिवस,1,विश्व भूगर्भ जल दिवस,1,विष्णु,1,वीडियो,1,वीडियो बुक,1,वैज्ञानिक दृष्टिकोण,1,वैद्य अश्विनी कुमार,1,वोस्तोक,1,व्‍यायाम के लाभ,1,व्हेलॉसिटी,1,शिव,1,शुक्र पारगमन,1,शुगर के दुष्‍प्रभाव,1,शून्य,1,शोध परिणाम,1,शोधन,1,श्रृष्टि का अंत,1,सं. राष्ट्रसंघ,1,सकारात्‍मक सोच का जादू,1,संक्रमण,1,संख्या,1,संजय ग्रोवर,1,संज्ञात्मक पक्षी विज्ञान,1,सटीक व्‍यायाम,1,संत बलबीर सिंह सीचेवाल,1,सत्यजित रे,1,समय की बरबादी को रोचकने के उपाय,1,समाज और हम,1,समुद्र,1,संयोग,1,सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,1,सर्प संसार,1,साइकोलोजिस्ट,1,साइनस उपचार,1,साइंस ब्लागर्स मीट,1,साइंस ब्लागर्स मीट.,2,साइंस ब्लॉग कार्यशाला,2,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन अवार्ड,1,साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन रजिस्ट्रेशन,1,साइंस ब्लॉगर्स ऑफ दि ईयर अवार्ड,1,साइंस ब्लोगिंग,1,साईकिल,1,सामवेद,1,सामाजिक अभिशाप,1,सामाजिक चेतना,1,साहित्यिक चोरी,2,सिगरेट छोड़ें,1,सी. एस. आई. आर.,1,सी.वी.रमण विज्ञान क्लब,1,सीजेरियन ऑपरेशन,1,सुपर अर्थ,1,सुपर कम्प्यूटर,1,सुरक्षित ब्लॉगिंग,1,सूर्यग्रहण,2,सृष्टि व जीवन,3,सेक्स रेशियो,1,सेहत की देखभाल,1,सोशल नेटवर्किंग,1,स्टीफेन हाकिंग,1,स्पेन,1,स्मृति,1,स्वर्ण अनुपात,1,स्वाईन-फ्लू,1,स्वास्थ्य,2,स्‍वास्‍थ्‍य और खानपान,1,स्वास्थ्य चेतना,3,हमारे वैज्ञानिक,4,हरित क्रांति,1,हंसी के फायदे,1,हाथरस कार्यशाला,1,हिंद महासागर,1,हृदय रोग,1,होलिका दहन,1,ह्यूमन रोबोट,1,
ltr
item
Science Bloggers' Association: हिन्दी बाल विज्ञान कथाएं: एक आलोचनात्मक अध्ययन-2 (Hindi Children's Science Fiction : A Critical Study)
हिन्दी बाल विज्ञान कथाएं: एक आलोचनात्मक अध्ययन-2 (Hindi Children's Science Fiction : A Critical Study)
Science Bloggers' Association
https://blog.scientificworld.in/2009/12/2-hindi-childrens-science-fiction.html
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/
https://blog.scientificworld.in/2009/12/2-hindi-childrens-science-fiction.html
true
1415300117766154701
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy